Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज

डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Jan 2023

Last updated on: Jan 23, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में करवाई जाएगी। वे सोमवार पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां का जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि सौंपी गई ड्यूटी तनदेही व मेहनत से निभाने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं विलक्षण प्राप्तियों वाली सख्शियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से विकास कार्यों को दर्शाती झाकियां भी निकाली जाएंगी।

कोमल मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान अलग-अलग स्कूली बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों सही ढंग से करवा ली जाए। उन्होंने विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झाकियां, बैरीकेडिंग, पुरस्कारों का वितरण, प्रशंसा पत्रों का वितरण, पंडाल की सजावट, पीने का पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग, सिक्योरिटी व ट्रैफिक प्रबंध, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बैठने का प्रबंध सहित अलग-अलग कार्यों संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।

एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि जिला स्तरीय समागम संबंधी सारे सुरक्षा प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी विशेष तैयारियां कर ली गई हैं।

इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

                                   

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD