Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: अमेरिकी क्वालीफायर को हराकर चीन की झांग शुआई चौथे दौर में

Sports News, Tennis, Tennis Player, Australian Open, Australian Open 2023, Zhang Shuai, Katie Volynets
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 21 Jan 2023

Last updated on: Jan 21, 2023, 00:00 IST

चीन की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी झांग शुआई ने अमेरिकी क्वालीफायर कैटी वोलिनेट्स को शनिवार को 6-3, 6-2 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 23वीं सीड झांग ने दूसरे सेट के छठे गेम में ब्रेक हासिल किया और एकतरफा मुकाबले को 63 मिनट में समाप्त कर दिया। 

झांग ने 20 विनर्स लगाते हुए 21 वर्षीय वोलिनेट्स को ध्वस्त कर दिया। वोलिनेट्स ने दूसरे दौर में नौंवीं सीड वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 2-6, 6-2 से हराकर सनसनी फैलाई थी लेकिन झांग के खिलाफ वह ऐसा कोई कमाल नहीं कर सकीं। झांग 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं थीं।

उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा को हराना होगा जिन्होंने रूस की वारवरा ग्राचेवा को 6-4, 6-2 से हराया। अंतिम 16 में झांग के साथ उनकी हमवतन झू लिन जुड़ गयी हैं जिन्होंने छठी सीड मारिया सकारी को 7-6(3), 1-6, 6-4 से हराकर अपने करियर की बड़ी जीत हासिल की। 

झू का अगला मुकाबला 24वीं सीड विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। अजारेंका ने तीसरे दौर में 10वीं सीड मेडिसन कीज को 1-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open , Australian Open 2023 , Zhang Shuai , Katie Volynets

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD