Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

साधारण व्यक्ति के पुत्र को पंजाब की सेवा का मौका मिला परन्तु रिवायती पार्टियों को हज़म नहीं हो रहा : भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने फाजिल्का ज़िले में बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा राशि के चैक सौंपे

Bhagwant Mann, Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर (फाजिल्का) , 20 Jan 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि साधारण व्यक्ति के पुत्र को मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने का मौका मिला परन्तु रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ इसको सहन नहीं कर पा रहीं जिस कारण वे उनके खि़लाफ़ झूठा प्रचार कर रही हैं। 

आज यहाँ बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों को मुआवज़ा वितरित करने के मौके पर इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियों के पंजाब और लोक विरोधी स्टैंड के कारण राज्य के लोग अब इन पार्टियों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि राज्य के बुद्धिमान और बहादुर लोगों ने साल 2022 के विधान सभा मतदान के दौरान इन पार्टियों को करारी हार दी जिस कारण यह पार्टियाँ अब बौखलाहट में हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों के नेता लोगों को गुमराह करने के लिए अब आपस में सांठगांठ कर रहें हैं। 

मुख्यमंत्री ने इन नेताओं पर तंज़ कसते हुये कहा, ‘‘पहले यह नेता जहाँ भी जाते थे तो इनको हार डाल कर स्वागत होता था परन्तु अब मतदान में हरा कर इन ‘स्वागत’ किया जाता है।“ उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने इस बार साधारण घरों के बेटे-बेटियों को अपने नुमायंदे चुना जो लगन और समर्पित भावना से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जबकि इसके उलट यह रिवायती पार्टियाँ सत्ता में होते हुये अपनी ज़िम्मेदारी सही ढंग से निभाने में बुरी तरह नाकाम रही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने अपने संकुचित राजनैतिक हितों के लिए राज्य के संसाधनों को अंधाधुन्ध लूटा। भगवंत मान ने कहा कि जिस समय पर राज्य बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नौजवानों के धढ़ा-धड़ विदेश जाने समेत अन्य समस्याओं के साथ जूझ रहा था तो यह नेता ग़ैर- कानूनी ढंग से अपनी तिजौरियां भरने में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन्होंने राज्य और लोगों की परवाह किये बिना अपने महल और कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली को रास्ते से उतार कर पंजाब के रास्ते में काँटे बीजे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक नेताओं ने ख़ुदगर्ज़ी के लिए राज्य को संकट की भट्टी में झोंक दिया। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं के हाथ राज्य के विरुद्ध किये गुनाहों के साथ रंगे हुए हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वाले इन नेताओं को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। 

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बादल लम्बा समय राज्य के वित्त मंत्री रहे परन्तु वह दावा हमेशा राज्य का ख़ज़ाना खाली होने का करते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए वित्त मंत्री के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाने से नाकाम रहने के बाद अब वह भाजपा के बेड़े में सवार हो गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के पास उर्दू की शेयरो-शायरी से बिना राज्य की भलाई और यहाँ तक कि भाजपा के लिए भी तिनका भर भी नहीं होना। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस किसी ने भी जनता का एक रुपया भी लूटा है, उसे लोगों के सामने जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि वह ऐसीं सभी लूटों का पर्दाफाश करेंगे और कानून के मुताबिक सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह दृढ़ वचनबद्धता है कि भ्रष्टाचारी नेता चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खि़लाफ़ केस दर्ज होगा और उसे अपने गुनाहों की सज़ा मिलेगी। 

रिवायती राजनैतिक पार्टियों पर तीखे हमले करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तुच्छ मसले उठा कर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नेता तब क्यों ख़ामोश हो गए थे, जब राज्य के लोगों ने उनको सत्ता संभालने का मौका दिया था। भगवंत मान ने कहा कि यह नेता राज्य से सम्बन्धित अलग-अलग मसलों के बारे लोगों को गुमराह करने के लिए कोलाहल डाल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और अकालियों की आलोचना करते हुये कहा कि इन नेताओं ने अपने राजनैतिक हितों के लिए राज्य में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गैंगस्टर हमारी सरकार के सत्ता संभालने के बाद ही पैदा नहीं हुए, बल्कि कांग्रेस और अकाली नेताओं ने अपनी सरकारों के दौरान इन गैंगस्टरों को संरक्षण दिया क्योंकि इन नेताओं और पार्टियों ने ऐसे नौजवानों को बंदूकों देकर अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया। 

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस प्रकटाया कि यह कितनी बदकिस्मती है कि ज़िला फाजिल्का में 2020 में आयी बाढ़ों के कारण बड़े स्तर पर नुक्सान हुआ परन्तु समय की सरकार ने खोखली बयानबाज़ी के इलावा लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि ज़िले में बाढ़ों के कारण व्यापक तबाही हुई परन्तु बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा देने की बजाय राज्य सरकार ने यह मामला लटका कर मुसीबत के मारे लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। उन्होंने कहा कि तब की सरकार की मनमानी इन बातों से भी झलकती है कि लोगों को मुआवज़ा देने के लिए एक रुपया भी नहीं खर्चा गया। 

फाजिल्का ज़िले में बाढ़ पीड़ितों को 32 करोड़ रुपए का मुआवज़ा बांटा गया है जिसमें से बल्लूआना विधान सभा हलके के बाढ़ प्रभावित लोगों को 25 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अपने संबोधन में पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। बलुआना विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की मांगों को पुरजोर तरीके से रखा. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुआवजा बांटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया.

इस अवसर पर फाजिल्का के विधायक श्री नरेन्द्र पाल सिंह सावना, जलालाबाद के विधायक श्री जगदीप कंबोज गोल्डी, लंबी विधायक श्री गुरमीत सिंह खुड़िआं, वित्त आयुक्त (माल) श्री केएपी सिन्हा, उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल, एसएसपी श्री भूपिंदर सिंह सिंह सिद्धू, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सचदेवा, कुलदीप कुमार दीप कांबोज, हिमांशु बिंदल, उपकार जाखड़, धर्मवीर गोदारा आदि भी मौजूद रहे.

 

Tags: Bhagwant Mann , Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD