Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पहली शादी छुपाने पर महिला ने की शख्स की हत्या

Crime News India, Crime News, Uttar Pradesh, Basti, Crime News Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बस्ती , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस ने सीआरपीएफ के एक पूर्व जवान की हत्या के आरोप में एक महिला, उसके पिता और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलवारी थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में 10 जनवरी को एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान दो दिन बाद राकेश सरोज के रूप में हुई। 

एसएचओ, कलवारी, आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि राकेश ने 2020 में सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और व्यवसाय शुरू किया था। राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, इसके कारण वह कुछ समय के लिए कोलकाता में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। 

इसी बीच राकेश स्नैपचैट के जरिए सुनीता नामक महिला से मिला और उससे शादी करने का फैसला किया। राकेश ने सुनीता को नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई के कुछ दिनों बाद सुनीता को पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। 

इससे नाराज सुनीता ने राकेश को मारने का फैसला किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, सुनीता ने 9 जनवरी को राकेश को फोन किया और 3 लाख रुपये की मांग की। सेवानिवृत्त जवान ने उसे बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लेनदेन नहीं हो रहा है और वह केवल 1 लाख रुपये ही दे पाएगा। 

अगली सुबह राकेश जैसे ही घर में दाखिल हुआ, उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर उसका गला घोंट दिया गया। बाद में सुनीता के पिता और उसके सहयोगी की मदद से शव को फेंक दिया गया। राकेश के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चलता है कि सुनीता को आखिरी कॉल 10 जनवरी की सुबह की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की और आखिरकार उसने अपराध कबूल कर लिया।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Uttar Pradesh , Basti , Crime News Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD