Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एसए20 : जॉबर्ग सुपर किंग्स के आरोन फंगिसो की गेंदबाजी एक्शन पर उठे सवाल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Joburg Super Kings, Aaron Phangiso, SA20, SA20 League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका और जोबर्ग सुपर किंग्स के स्पिनर आरोन फंगिसो की मौजूदा एसए20 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है। मंगलवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ सुपर किंग्स के मैच के दौरान अधिकारियों ने फंगिसो की शिकायत की। टूर्नामेंट की 'संदिग्ध बॉलिंग एक्शन' गाइडलाइन के अनुसार, इस मामले को स्वतंत्र बॉलिंग एक्शन पैनल को सौंप दिया जाएगा। 

पैनल में मैच रेफरी प्रतिनिधि गैरी पीनार, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सीमर वर्नोन फिलेंडर और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के उच्च प्रदर्शन प्रबंधक विन्सेंट बार्न्‍स शामिल हैं। पैनल के पास निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित मैच से उपलब्ध वीडियो फुटेज की समीक्षा करने के लिए सात दिन का समय है। 

हालांकि बीच के समय में फंगिसो सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। जोहान्सबर्ग में कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए फंगिसो ने 32 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे सुपर किंग्स ने कड़े मुकाबले में छह रन से जीत हासिल की और दो अंक हासिल किए। 

उनके सभी चार विकेट कैपिटल्स की पारी की शुरुआत में आए, जिन्होंने 169 के अपने लक्ष्य का पीछा करने के लिए आक्रामक शुरुआत के बाद सिर्फ सात ओवर में 57 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। 38 वर्षीय फंगिसो ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 21 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Joburg Super Kings , Aaron Phangiso , SA20 , SA20 League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD