Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

डब्ल्यूएफआई के विरोध में गीता, बबीता फोगाट ने पहलवानों को दिया समर्थन

Sports News, Wrestling, Wrestler, Bajrang Punia, Sakshi Malik, Vinesh Phogat, Wrestling Federation of India, WFI, Babita Phogat, Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Brijbhushan Sharan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता अपनी चचेरी बहन विनेश और उनके बहनोई बजरंग पुनिया के समर्थन में सामने आई हैं। ये दोनों अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों के साथ वर्तमान में महिला पहलवानों को परेशान करने के आरोप में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यहां जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़ी थी, क्योंकि विनेश ने कहा कि उसे बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि उसने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था। 

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित 30 से अधिक पहलवानों ने यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार की सुबह, गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को हटाने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए ट्वीट किया। 

गीता ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा कि हमारे देश के पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई में खिलाड़ियों के साथ जो होता है उसका सच सामने लाने के लिए बहुत ही साहसी काम किया है। इस सच्चाई की लड़ाई में खिलाड़ियों का साथ देना और उन्हें न्याय दिलाना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। 

उनकी छोटी बहन बबिता ने भी ट्वीट किया, "कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुसार तय किया जाना चाहिए।"इससे पहले डब्ल्यूएफआई का विरोध कर रहे ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने बुधवार की रात पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक मंदिर में बिताई। 

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "सभी पहलवान देर रात तक जागते रहे। वे आंदोलन की आगे की योजना पर चर्चा कर रहे थे। वे सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर रहे थे और अधिक से अधिक पहलवानों और भारत के लोगों से गुरुवार को जंतर-मंतर पर शामिल होने का अनुरोध कर रहे थे।"

उन्होंने कहा, "साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनसे मंदिर में मुलाकात की। आज सुबह उन्होंने प्रसाद खाया और अपना विरोध जारी रखने के लिए जंतर-मंतर रवाना हो गए।"बुधवार को खेल मंत्रालय ने महासंघ और उसके प्रमुख के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर डब्ल्यूएफआई से अगले 72 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था।

 

Tags: Sports News , Wrestling , Wrestler , Bajrang Punia , Sakshi Malik , Vinesh Phogat , Wrestling Federation of India , WFI , Babita Phogat , Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Brijbhushan Sharan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD