Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बांग्लादेश में एंबुलेंस के ट्रक से टकराने से छह की मौत

Hadsa World, Hadsa, Bangladesh, Dhaka, Hadsa Bangladesh, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 101 किमी दक्षिण में शरतपुर जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस एक ट्रक से टकरा गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सहित सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बचावकर्मियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से शवों को निकालने के लिए उन्हें घंटों तक राहत कार्य करना पड़ा। जिले की अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मोहम्मद सेलिम मिया ने पत्रकारों को बताया कि, घने कोहरे के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:20 बजे ढाका जा रही एम्बुलेंस कंप्रेस्ड नेचुरल गैस ट्रक से जा टकराई। 

उन्होंने कहा कि, मृतकों में मरीज और एंबुलेंस चालक और एक सहायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। एंबुलेंस मरीज को ढाका के एक अस्पताल ले जा रही थी, तभी वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। खराब राजमार्गों, खराब रखरखाव वाले वाहनों, अयोग्य चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग द्वारा निगरानी की कमी के कारण दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं के लिए बांग्लादेश की मृत्यु दर अधिक है। 

एक स्थानीय संगठन, बांग्लादेश पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश भर में 7,617 सड़क, रेलवे और जलमार्ग दुर्घटनाओं में कुल 10,858 लोग मारे गए, और 12,875 अन्य घायल हुए।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Bangladesh , Dhaka , Hadsa Bangladesh , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD