Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आप' के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक ने पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ की संगठन संबंधित महत्वपूर्ण मीटिंग

पार्टी का संगठन विस्तार एवं नेताओं - कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर करने को लेकर हुई चर्चा

Dr. Sandeep Pathak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2023

Last updated on: Jan 16, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्य सभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्टी के सभी निर्वाचित काउंसलरों विधायकों एवं मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग की और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की।

मीटिंग के दौरान एक-एक कर सभी काउंसलरों, विधायकों एवं मंत्रियों के सुझाव लिए गए और पंजाब के सभी 117 हलकों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। संगठन की मजबूती के अलावा नेताओं - कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर करने को लेकर भी चर्चा हुई।

मीटिंग के बाद मीडिया को जारी अपने बयान में डॉ संदीप पाठक ने कहा कि स्थानीय सरकार लोकतंत्र की नींव है। इसके बिना लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। हम वर्तमान सिस्टम में सुधार कर स्थानीय सरकार को अधिक स्वतंत्र और मजबूत बनाएंगे। 

'आप' सरकार की तारीफ करते हुए डॉ पाठक ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। मान सरकार ने काफी कम समय में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसका आम जनजीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ा। हमें मिलकर आगे और भी अच्छे काम करने हैं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बना रहे है। 

उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दी गई एक-एक गारंटी पूरी करेगी। हम सिर्फ अपनी गारंटी ही नहीं पूरी करेंगे बल्कि गारंटियों से ज्यादा काम करेंगे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐसा करके दिखाया है।

मीटिंग में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, कुलदीप धालीवाल, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, लालचंद कटारुचक, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ इंद्रवीर सिंह निज्जर, डॉ बलबीर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान एवं पार्टी के सभी एमएलए शामिल हुए। वहीं 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट मीटिंग में उपस्थित रहें।

 

Tags: Dr. Sandeep Pathak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD