Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब में पीने के पानी के प्रोजेक्टों पर खर्च किए जाएंगे 1963 करोड़ रुपए : ब्रम शंकर जिम्पा

फाजिल्का ज़िले के लिए 578 करोड़ के प्रोजैक्ट; बल्लूआना हलके में 53 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Balluana, Fazilka, Amandeep Singh Goldy Musafir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बल्लूआना ( फाजिल्का) , 16 Jan 2023

Last updated on: Jan 16, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के गाँवों में साफ़ पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए 1700 गांवों के लिये 1963 करोड़ रुपए के नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट आरंभ किये गए हैं। इनमें से 578 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट सिर्फ सीमावर्ती जिले फाजिल्का के लिये है। यह राशि अबोहर, बल्लुआना और खुईया सरवर क्षेत्रों पर खर्च की जायेगी। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि सरहदी इलाकों में पीने वाले पानी की क्वालिटी में सुधार के लिए पंजाब सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए और बुनियादी सहूलतें देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कई प्रोजैक्ट बनाऐ गए हैं।

जिम्पा ने कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने भोपाल में राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस ‘वाटर विज़न 2047’ में हिस्सा लेकर सरहदी जिलों में पानी की खराब क्वालिटी का मुद्दा ज़ोर-शोर से उठाया था और केंद्र सरकार से माँग की है कि पंजाब के सरहदी जिलों में पानी की क्वालिटी के सुधार के लिए केंद्र सरकार पंजाब के साथ सहयोग करे और केंद्रीय फंडों में से एक बड़ा हिस्सा इन इलाकों के पानी सुधार के लिए जारी करे।

जिम्पा आज बल्लूआना हलके में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अलग-अलग प्रोजेक्टों की शुरुआत सम्बन्धी करवाए समागम में शिरकत की। उन्होंने हलके में 40 करोड़ रुपए के साथ पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाईपें डालने के काम का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा 4 करोड़ रुपए से बनी एक ग्रामीण जल सप्लाई स्कीम को लोगों को समर्पित किया। इसी तरह गाँव धर्मपुरा और महराजपुरा में 9 करोड़ से बन रहे वाटर वर्कसों को भी लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर जिम्पा ने कहा कि जिन इलाकों में पीने के पानी की गुणवता ठीक नहीं है वहां आर. ओ. प्लांट लगाने की संभावनाओं का भी पता लगाया जा रहा है।

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री बताया कि पंजाब के सरहदी इलाकों फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, गुरदासपुर और अन्य भी कई जिले जैसे बठिंडा के कई इलाकों का ज़मीनी पानी पीने योग्य नहीं है। पानी में हैवी मेटल और युरेनियम जैसे तत्व पाये जा रहे हैं जिस कारण बहुत से लोग कैंसर से जूझ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों के बाल सफेद हो रहे हैं और अन्य भी कई बीमारियाँ हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में मान सरकार बहुत सारा काम कर रही है और आज शुरू किये प्रोजैक्ट इन कामों का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

किसानों के कल्याण सम्बन्धित किये जा रहे कामों संबंधी जानकारी देते हुये जिम्पा ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से साल 2022-23 के दौरान अब तक 125 करोड़ रुपए के करीब रकम किसानों को फसलों के नुकसान के मुआवज़े के तौर पर और किसानों के कल्याण के लिए दी जा चुकी है।

समागम के दौरान दूसरों के इलावा बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोलडी मुसाफिर और ज़िले के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Balluana , Fazilka , Amandeep Singh Goldy Musafir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD