Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

आईएलटी20: दुबई कैपिटल्स के सिकंदर रजा बोले, मैं सकारात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहता हूं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sikandar Raza, ILT20, DP World ILT20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 15 Jan 2023

Last updated on: Jan 15, 2023, 00:00 IST

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रतियोगिता के शुरूआती मैच में अबु धाबी नाइट राइडर्स को 73 रन से हराकर डीपी वल्र्ड आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स ने शानदार शुरूआत की। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 17 गेंद में 26 रन की शानदार पारी खेली, जिससे दुबई कैपिटल्स ने 20 ओवर में 187/6 का स्कोर खड़ा किया। 

उन्होंने अबु धाबी नाइट राइडर्स को 20 ओवरों में 114/9 पर रोक दिया, जिसमें रजा ने चार किफायती ओवरों में 1/27 विकेट लिया। सिकंदर रजा ने सोमवार को गल्फ जायंट्स के खिलाफ अपने अगले मैच से पहले कहा, "हम अपना पहला मैच जीतने के बाद वास्तव में बहुत खुश हैं। 

मैंने पिछले साल अपनी मानसिकता बदली थी। मुझे लगा कि मुझे 2021 के अंत और 2022 की शुरूआत में बहुत सावधानी से बल्लेबाजी करने की जरूरत है। लेकिन, जब डेव ह्यूटन जिम्बाब्वे टीम के मुख्य कोच बने तो हम सभी ने खुद को खुल कर खेलने के बारे में सोचा। 

अब हम बहुत सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। मैं हर प्रतियोगिता में खुलकर बल्लेबाजी करना चाहता हूं।"रजा ने दुबई कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए इंग्लैंड के स्टार जो रूट की भी प्रशंसा की, "जो हमारे कैंप में शानदार रहे हैं। 

वह समय निकालकर हम सबसे बात करते हैं। उन्होंने सुनिश्चित किया है कि हम उनसे खुलकर बातें करें।"दुबई कैपिटल्स के संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाज हजरत लुकमान और आकिफ रजा ने अबु धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ क्रमश: 1/27 और 2/20 के आंकड़ों के साथ योगदान दिया। 

अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, रजा ने कहा, "लुकमान ने आंद्रे रसेल को आउट किया और हम सभी जानते हैं कि वह एक बड़ा विकेट है। वह कुछ ओवरों में खेल को बदल सकते हैं। रजा ने भी वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। वे अपनी योजनाओं पर टिके रहे।"दुबई कैपिटल्स सोमवार (16 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीपी वल्र्ड आईएलटी20 के अपने अगले मैच में गल्फ जायंट्स के खिलाफ उतरेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sikandar Raza , ILT20 , DP World ILT20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD