Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आप' के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, लोकसभा व जिला इंचार्जों के साथ की मीटिंग

डॉ पाठक ने पार्टी नेताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चा, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बनाई रणनीति

Harchand Singh Barsat, Dr. Sandeep Pathak, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2023

Last updated on: Jan 15, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्य सभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने पंजाब में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलों व लोकसभा क्षेत्रों के इंचार्जों के साथ दिनभर मीटिंग कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।

रविवार को डॉ पाठक ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में पार्टी संगठन की एक-एक कर समीक्षा की और सभी हलकों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की।

मीटिंग के बाद मीडिया को जारी अपने बयान में डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पिछले 10 महीने में बहुत शानदार काम किया है। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के मात्र छह महीने के भीतर ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई कई गारंटी को पूरा किया। 

यह देश की राजनीति में अपने आप में एक मिसाल है।आप सरकार के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 6 महीने के भीतर पंजाब के 25000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। करीब 20,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए।

वहीं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया, जिस पर आए शिकायतों के आधार पर करीब 500 भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में मान सरकार अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दी गई सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

मीटिंग में 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, मालवा सेंट्रल के सचिव डॉक्टर सनी सिंह अहलूवालिया, माझा जोन के सचिव गुरुदेव सिंह लखाना, मालवा ईस्ट जोन के सचिव अमन मोही, मालवा वेस्ट जोन के सचिव शमिंदर खिंडा एवं दोआबा जोन के सचिव राजविंदर कौर उपस्थित रहें।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , Dr. Sandeep Pathak , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD