Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प

 

'आप' के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, लोकसभा व जिला इंचार्जों के साथ की मीटिंग

डॉ पाठक ने पार्टी नेताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चा, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बनाई रणनीति

Harchand Singh Barsat, Dr. Sandeep Pathak, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2023

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्य सभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने पंजाब में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलों व लोकसभा क्षेत्रों के इंचार्जों के साथ दिनभर मीटिंग कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।

रविवार को डॉ पाठक ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में पार्टी संगठन की एक-एक कर समीक्षा की और सभी हलकों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की।

मीटिंग के बाद मीडिया को जारी अपने बयान में डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पिछले 10 महीने में बहुत शानदार काम किया है। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के मात्र छह महीने के भीतर ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई कई गारंटी को पूरा किया। 

यह देश की राजनीति में अपने आप में एक मिसाल है।आप सरकार के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 6 महीने के भीतर पंजाब के 25000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। करीब 20,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए।

वहीं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया, जिस पर आए शिकायतों के आधार पर करीब 500 भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में मान सरकार अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दी गई सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

मीटिंग में 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, मालवा सेंट्रल के सचिव डॉक्टर सनी सिंह अहलूवालिया, माझा जोन के सचिव गुरुदेव सिंह लखाना, मालवा ईस्ट जोन के सचिव अमन मोही, मालवा वेस्ट जोन के सचिव शमिंदर खिंडा एवं दोआबा जोन के सचिव राजविंदर कौर उपस्थित रहें।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , Dr. Sandeep Pathak , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD