Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीदरलैंड्स ने मलेशिया को 4-0 से पीटा

Sports News, Hockey, Hockey Player, Hockey World Cup, Hockey World Cup 2023, FIH Odisha Hockey Mens World Cup, FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023, Netherlands, Malaysia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राउरकेला , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड्स ने पुरुष हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए पूल सी मैच में मलेशिया को शनिवार को 4-0 से पीट दिया। 1973, 1990 और 1998 में तीन बार खिताब जीत चुके नीदरलैंड्स ने यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में दूसरे और चौथे क्वार्टर में दो-दो गोल दागे। 

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद कोच जेरोन डेलमी की टीम ने दूसरे क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनायी। थीज्स वान डैम ने 19वें मिनट में मैदानी गोल से खाता खोला। चार मिनट बाद जिप जॉन्सन ने स्कोर 2-0 कर दिया। मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया और तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन किसी का भी फायदा नहीं उठा सके। 

विश्व की तीसरे नंबर की टीम और खिताब की प्रबल दावेदार नीदरलैंड्स ने चौथा क्वार्टर शुरू होते ही ट्यून बेंस के 46वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागने से स्कोर 3-0 कर दिया। जोरिट क्रून ने अंतिम हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले टीम का चौथा गोल दागा। दोनों टीमों को तीन-तीन पेनल्टी कार्नर मिले और नीदरलैंड्स ने एक को गोल में बदला जबकि मलेशिया तीनों में विफल रहा।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Hockey World Cup , Hockey World Cup 2023 , FIH Odisha Hockey Mens World Cup , FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023 , Netherlands , Malaysia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD