Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Greater Noida, Noida, Noida Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस घटना में मौके पर बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 1 छात्र घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

मृतक छात्र बिहार का है रहने वाला है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14.01.2023 को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: 2:00 बजे सूरजपुर से परी चौक की तरफ जा रहे ट्रक आईसर कैंटर नंबर के द्वारा अल्फा वन गेट नंबर 1 के सामने तुगलपुर से आकर यू-टर्न लेकर परी चौक की तरफ जाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। 

जिससे मौके पर विकास पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी कुरैया जिला सारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल शुभम साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी छतरपुर दिल्ली को बेहोशी हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की बॉडी कैलाश अस्पताल में है। 

आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है। घायल के परिजन मौके पर हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल और मृतक दोनों बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Greater Noida , Noida , Noida Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD