Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर एडम जम्पा ने वनडे विश्व कप पर टिकाई नजर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Adam Zampa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

अगले महीने के भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने के बाद लेग स्पिनर एडम जम्पा लाल-गेंद क्रिकेट में अपने भविष्य पर पुनर्विचार करेंगे। जम्पा को कहा गया था कि उनके चुने जाने की भारी संभावना थी लेकिन चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान और श्रीलंका दौरे पर गए मिचेल स्वेप्सन पर भरोसा जताना बेहतर समझा।

दिसंबर में जम्पा ने तीन सालों में अपना पहला शेफील्ड शील्ड मैच खेला। विक्टोरिया के विरुद्ध उन्होंने तीन विकेट लिए। साथ ही उन्हें लग रहा था कि सीमित ओवर क्रिकेट में उनका अच्छा रिकॉर्ड उन्हें स्थान दिलाएगा। भारत दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद जम्पा ने कहा, "मैं निराश हूं। 

मैं उस दौरे पर जाना चाहता था। मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा। भारतीय उपमहाद्वीप का अगला दौरा ढाई साल दूर है। मुझे लग रहा था कि यह मेरा मौका हो सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस दौरे पर जाने की संभावना को लेकर काफी उत्साहित था। 

संदेश यह था कि मेरा गेंदबाजी करने का तरीका वहां काम आएगा। संभवत: अंतिम समय पर कुछ बदल गया।" उन्होंने आगे कहा, "छह ह़फ्ते पहले भी मुझे यही कहा गया था कि मेरे चुने जाने की अच्छी संभावना थी। अब जब मैं नहीं जा रहा हूं तो मुझे निराशा हो रही है और अब इससे आगे बढ़ने का समय है।"

जम्पा ने बताया कि कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड और राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उन्हें बताया कि उन्हें बाहर रखने का फैसला सबसे कठिन था। मार्च में भारत में तीन वनडे मैच खेलने के लिए रवाना होने से पहले जम्पा न्यू साउथ वेल्स के लिए तीन शेफील्ड शील्ड मैचों में हिस्सा ले सकते हैं।

भारत दौरे के बाद उपमहाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया का अगला दौरा साल 2025 में श्रीलंका का होगा। जम्पा ने कहा कि वह इतने आगे की नहीं सोच रहे हैं और इस साल के विश्व कप और अगले वर्ष के टी20 विश्व कप पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। वह इस समय वनडे रैंकिंग में पांचवें तथा टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं।

उन्होंने कहा, "उस (श्रीलंका) दौरे से पहले सफेद गेंद के दो विश्व कप हैं। मैं नहीं जानता कि लाल-गेंद क्रिकेट में आगे क्या रखा है। बिग बैश के बाद मैं पुनर्विचार करूंगा। जीवन हमेशा संतुलन के बारे में है और मेरे पास एक परिवार है और ये सफेद गेंद के दौरे और विश्व कप आ रहे हैं, इसलिए मुझे कोशिश करनी है और सोचना है कि मेरे, मेरे शरीर, मेरे परिवार के लिए सबसे अच्छा क्या है।"

भारत में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिन आक्रमण में स्वेप्सन, नाथन लियोन, एश्टन एगर और अनकैप्ड ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी शामिल होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Adam Zampa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD