Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईएलटी20 : शारजाह वॉरियर्स के कप्तान मोईन अली ने विराट कोहली की तारीफ की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Moeen Ali, ILT20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

शारजाह वॉरियर्स के कप्तान मोईन अली ने विराट कोहली को अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के रूप में चुना है। उन्होंने साथ ही कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान वह खिलाड़ी हैं जिनके साथ वह समय बिताना चाहेंगे। डीपी वल्र्ड आईएलटी20 में एमआई अमीरात बनाम शारजाह वॉरियर्स मैच से पहले जी नेटवर्क पर विशेष रूप से बोलते हुए, मोईन अली ने कहा, "मैं वास्तव में विराट कोहली की प्रशंसा करता हूं। 

वह निश्चित रूप से वह खिलाड़ी हैं, जिनके साथ आप रहना चाहते हैं। मैं उनके व्यक्तित्व के मामले में उनके जैसे किसी और से नहीं मिला। क्रिकेट के लिहाज से बहुत सारे महान खिलाड़ी हैं, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में, मैं वास्तव में विराट के साथ रहना पसंद करूंगा। एमएस धोनी बहुत प्रेरणादायक हैं।"

इंग्लैंड के सफेद गेंद के विशेषज्ञ मोईन अली ने यह भी बताया कि क्यों भारतीय प्रशंसकों को डीपी वल्र्ड आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स का समर्थन करना चाहिए, "जैसा मैंने कहा, हम अंडरडॉग हैं, हमारी टीम में कोई सुपरस्टार नहीं है लेकिन हमारे पास जज्बा है और हम दिखा सकते हैं वह भावना और भारतीय प्रशंसक हमें खेलते हुए और अंडरडॉग्स को जीतते हुए देखने का आनंद लेंगे!"

इस बीच, एमआई अमीरात के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पहला मैच सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और जो कोई भी बेहतर खेलेगा, वह जीतेगा। शारजाह वारियर्स के खिलाफ डीपी वल्र्ड आईएलटी20 की पहली भिड़ंत से पहले मोईन अली ने कहा, "एक टीम के रूप में, आप जितनी जल्दी हो सके संगठित होने की कोशिश करना चाहते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Moeen Ali , ILT20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD