Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकेटकीपिंग को लेकर बोले केएल राहुल, एक अलग भूमिका मुझे अपने खेल को थोड़ा बेहतर समझने में करती है मदद

KL Rahul, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Sri Lanka, India vs Sri Lanka, 2nd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

भारत को नाबाद 64 रन बनाकर श्रीलंका पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने के बाद, केएल राहुल ने कहा कि विकेट कीपिंग और वनडे में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने की दोहरी भूमिका ने उन्हें अपने खेल को थोड़ा बेहतर समझने में मदद की है। 216 का पीछा करते हुए, भारत 86/4 के स्कोर पर संकट में था। 

तभी राहुल मैदान पर आए और भारत को 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोलकाता में अपने नाबाद 64 रन में, राहुल ने 60 डॉट गेंदें खेलीं और छह चौके लगाए, जबकि 34 सिंगल और तीन दो डबल लिए। यह एक ऐसी पारी थी, जिसमें राहुल को सतर्क रहना था और फिर शांत दिमाग से खेलते हुए 40 गेंद शेष रहते लक्ष्य का सफल पीछा किया।

उन्होंने कहा, "जाहिर है कि मैंने अभी कुछ वर्षों के लिए ऐसा किया है। 2019 के अंत से, पूरे 2020 और 2021 में कुछ मैचों में, मैंने मध्य क्रम में बल्लेबाजी की यह भूमिका निभाई। यह कुछ नया नहीं है। टीम ने मुझे इस स्थिति और भूमिका में व्यवस्थित होने का समय दिया है।" 

उन्होंने आगे कहा, "जब आपको अपने कप्तान और कोच का समर्थन प्राप्त होता है, तो यह आपको ध्यान केंद्रित करने और अपनी 100 प्रतिशत एकाग्रता लाने में मदद करता है, जिसकी टीम उम्मीद कर रही है और वे आपसे क्या करना चाहते हैं। हां, यह उससे अलग है जो मैं अन्य प्रारूपों में करता हूं।

यह मुझे खेल को समझने में और मदद करती है।" पांचवें नंबर पर 15 पारियों में, कभी बैकअप ओपनर के रूप में देखे जाने वाले राहुल का औसत अब 54.25 का है और उनका स्ट्राइक रेट 102.23 है। राहुल ने हर किसी को याद दिलाया हैं कि उन्होंने कोलकाता में अपनी नाबाद 64 रन की पारी के अलावा शानदार कीपिंग से क्या हासिल किया है। 

विकेट के पीछे, उन्होंने स्वीकार किया कि बहुत मेहनत करनी पड़ी है। राहुल और हार्दिक पांड्या को शुरूआती दबाव का सामना करना पड़ा और फिर 119 गेंदों पर 75 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों की ढीली गेंदों का फायदा उठाना पड़ा। जबकि हार्दिक आउट हो गए थे।

राहुल ने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ नाबाद 30 और 28 रनों की साझेदारी कर भारत को सीरीज पर 2-0 से अपराजेय बढ़त बनाने में मदद की। 2016 में अपने वनडे डेब्यू के बाद के वर्षों में, राहुल ने कई भूमिकाएं निभाई हैं - बल्लेबाजी की शुरूआत करना, मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना और साथ ही विकेटकीपर होना। 

अब तक के अपने वनडे करियर पर बात करते हुए राहुल ने महसूस किया कि विभिन्न स्थानों और परि²श्यों में उनकी कोशिश से पता चलता है कि थिंक टैंक ने टीम के लिए उन पर भरोसा किया।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Sri Lanka , India vs Sri Lanka , 2nd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD