Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पिंडली के चोट के चलते अलीसा हीली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Alyssa Healy, Alyssa Healy Ruled Out
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज अलीसा हीली पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों की सीरीज से बाहर हो चुकी हैं। हीली को भारत के हालिया दौरे में मैच में बल्लेबाजी करते व़क्त पिंडली में चोट लगी थी। 

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा जारी बयान के अनुसार हीली दक्षिण अफ्ऱीका में अगले महीने खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए उपलब्ध होंगी। वह चोट से उबरने की प्रक्रिया में टीम के साथ ही मौजूद रहेंगी। भारतीय दौरे पर स्थायी कप्तान मेग लानिंग की गैर-मौजूदगी में हीली ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। 

चौथे मुकाबले में चोटिल होने के चलते उन्हें पांचवें टी20 से बाहर बैठना पड़ा था। उनकी जगह ऑलराउंडर तालिया मैक्ग्रा ने चौथे और पांचवें दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और बेथ मूनी ने कीपिंग की जि़म्मेदारी संभाली थी। पाकिस्तान के विरुद्ध मैचों में भी मूनी कीपिंग करती दिखेंगी।

इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के विरुद्ध सीरीज और विश्व कप के लिए अपने दल की घोषणा की, जिसमें लानिंग का बतौर प्लेयर और कप्तान अगस्त 2022 के बाद लौटना सबसे बड़ी खबर रही। लेग-स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम भी दल में लौटी हैं, जिन्होंने अक्तूबर 2021 में पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पाकिस्तान 16 जनवरी से ब्रिस्बेन में तीन वनडे खेलेगा। इसके बाद पहला टी20 सिडनी में 24 जनवरी को खेला जाएगा। बाकी के दो मुकाबले होबार्ट (26 जनवरी) और कैनबरा (29 जनवरी) में होंगे। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मैच में 12 फरवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Alyssa Healy , Alyssa Healy Ruled Out

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD