Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की भारत का अपना खुद का डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनना तय”: डॉ. जितेंद्र सिंह भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने अभ्यास रेड फ्लैग 2024 में सफलतापूर्वक भाग लिया

 

नरेन्द्र मोदी ने वाटर क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, MV Ganga Vilas, MV Ganga Vilas Cruise, Varanasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 13 Jan 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज (गंगा विलास) यात्रा का शुभारंभ किया। काशी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री ने इस दौरान गंगा पार रेत पर बनी टेंट सिटी के उद्घाटन के साथ ही लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

इस दौरान उन्होंने नेशनल वाटर-वे को जलमार्ग के लिए मॉडल बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व में जैसे-जैसे भारत मजबूत हो रहा है, उसे जानने की उत्कंठा भी दुनियाभर के लोगों में बढ़ रही है, इसी के साथ भारत में पर्यटन का एक बुलंद दौर शुरू हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि आज मेरी काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जलमार्ग यात्रा की शुरूआत हो रही है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटन स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र पर और प्रमुखता से आने वाले हैं। इसके साथ ही काशी में नई निर्मित टेंट सिटी से यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए अतुलनीय साधन मिला है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल, असम में शिप रिपेयर सेंटर और वाटर वे टर्मिनल को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड का शिलान्यास किया तथा गुवाहाटी में मैरीटाइम स्किल सेंटर फॉर नॉर्थ ईस्ट का लोकार्पण किया गया है। 

ये योजनाएं पूर्वी भारत में ट्रेड और टूरिज्म से जुड़ी संभावनाओं का विस्तार करने वाली हैं। इनसे रोजगार के नये अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद गंगा की पूरी पट्टी विकास में पिछड़ती चली गयी। इस वजह से लाखों लोगों का पलायन हुआ। 

इस स्थिति को बदलने के लिए हमने नये एप्रोच के साथ काम शुरू किया। एक तरफ नमामि गंगा के साथ गंगा की निर्मलता के लिए कार्य किया और दूसरी तरफ अर्थ गंगा अभियान चलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये क्रूज यात्रा एक साथ अनेक नये अनुभव लेकर आने वाली है। 

जो आध्यात्म की तलाश में हैं उन्हें काशी, बोधगया, विक्रमशिला, पटना साहिब और माजुली का अनुभव मिलेगा। भारत की नेचुरल डायवर्सिटी सुंदरवन और असम के जंगलों की सैर कराएगा। ये क्रूज यात्रा 25 अलग अलग नदियों और धाराओं से गुजरेगी। देश के समृद्ध खानपान का लुत्फ उठाने वालों के लिए भी ये बेहतरीन अवसर है। 

क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर भी देगा। विदेशी पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र होगा। देशी पयर्टकों के लिए भी ये सुनहरा अवसर है, जिसके लिए वे पहले विदेश जाते थे। क्रूज टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर के नदी जलमार्गो में तैयार कर रहे हैं। 

शहरों के बीच लंबे रिवर क्रूज और छोटे रिवर क्रूज को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में पर्यटन का बुलंद दौर शुरू हो रहा है। भारत की वैश्विक स्वीकार्यता जैसे जैसे बढ़ रही है वैसे वैसे भारत को जानने देखने की उत्सुकता बढ़ रही है। आठ साल में टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया गया है।

आस्था के स्थानों, तीर्थो और ऐतिहासक स्थानों पर मुख्य फोकस किया गया है। काशी इसका जीता जागता उदाहरण है। गंगा पार टेंट सिटी काशी में पर्यटेकों को नया अनुभव देगी। इसमें आधुनिकता, आध्यात्म, आस्था, राग से लेकर स्वाद तक बनारस का हर रस देखने को मिलेगा।

मोदी ने कहा कि आज का दिन कोई साधारण दिवस नहीं है। 2014 से पहले देश में वाटर वे का थोड़ा बहुत ही प्रयोग होता था, जबकि जलमार्गों का हमारे यहां हजारों साल पुराना इतिहास रहा है। भारत इस पुरातन ताकत को आधुनिक भारत की बड़ी ताकत बनाने में जुटा है।

हमने नदी जलमार्गों के विकास के लिए कानून और एक्शन प्लान बनाया है। 2014 से पहले जहां 5 राष्ट्रीय जलमार्ग देश में थे अब हम 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। गंगा पर बन रहा नेशनल वाटर वे एक मॉडल की तरह काम कर रहा है। 

ये वाटर वे ट्रांसपोर्ट, ट्रेड और टूरिज्म के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आज का ये आयोजन पूर्वी भारत को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाने में मदद करेगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , MV Ganga Vilas , MV Ganga Vilas Cruise , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD