Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

कोलकाता : साल्ट लेक में भीषण आग लगने से 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Hadsa, Hadsa India, Fire, Kolkata, Salt Lake Fire

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 12 Jan 2023

कोलकाता के साल्ट लेक बाजार में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग सुबह करीब पांच बजे लगी थी, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, 100 से अधिक सड़क किनारे छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो र्गई, अनुमानित नुकसान कई लाख रुपये को पार कर जाने की संभावना है। 

करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 दमकल गाड़ियों ने एफडी-ब्लॉक में लगी आग पर सुबह करीब 11 बजे काबू पाया। जिस फूल-भंडार में आग लगी थी, उसके मालिक देबोप्रसाद पुरकैत ने कहा कि उन्होंने सुबह-सुबह आग लगने की खबर सुनी। उन्होंने कहा, "स्टोरहाउस में करीब 8 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। 

सब कुछ नष्ट हो गया है।"स्थानीय लोगों के अनुसार, आग फूल-भंडार से निकली थी जो तेजी से आसपास के सड़क किनारे की अन्य दुकानों में फैल गई। चूंकि इनमें से अधिकांश दुकानें बांस और प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील वस्तुओं से बनी थीं, इसलिए वे बहुत जल्दी आग की चपेट में आ गईं। 

सुबह चलने वाली हवा से आग और तेजी से फैल गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उस प्रक्रिया में एक व्यक्ति, कोलकाता नगर निगम के कचरा विभाग के एक कर्मचारी, भोलानाथ पाइक को मामूली चोटें आईं। हालांकि, जल्द ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Fire , Kolkata , Salt Lake Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD