Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

रोहित शर्मा ने शनाका के खिलाफ नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट अपील को वापस लिया

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Sri lanka, India Vs Sri Lanka, 1st ODI, ODI Series, Dasun Shanaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 11 Jan 2023

Last updated on: Jan 11, 2023, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक संभावित विवादास्पद स्थिति को टालते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के आखिरी ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रनआउट की अपील को वापस ले लिया। मैच में तब तीन गेंदें बचीं थीं और शतक से दो रन दूर शनाका अपनी क्रीज से काफी बाहर नजर आए थे। 

श्रीलंका को जीतने के लिए तीन गेंदों पर 83 रनों की जरूरत थी और मोहम्मद शमी भारत के लिए आखिरी ओवर डाल रहे थे। नंबर 10 के बल्लेबाज कसुन रजिता को स्ट्राइक पर पाकर शमी ने बिना गेंद डाले नॉन-स्ट्राइकर छोर पर गिल्लियां बिखेर दी थी और अंपायर नितिन मेनन ने तीसरे अंपायर को इशारा करके इस अपील की जांच करानी चाही थी। 

मैच के बाद 'स्टार स्पोर्ट्स' से बात करते हुए रोहित ने कहा, "मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि उन्होंने ऐसा किया है। जब वह अपील करने गए..वह (शनाका) 98 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। हम उन्हें यह शतक पूरा करने का मौका देना चाहते थे। 

हम उन्हें गेंदबाजी के द्वारा आउट करना चाहते थे। इस बारे में हमने कोई योजना नहीं बनाई थी। लेकिन वह बहुत बढ़िया खेले।"अगर रोहित अपील को वापस नहीं लेते तो शनाका को आउट दिया जाता। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया और मैच की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर एक विशाल छक्के के साथ अपने करियर का सर्वाधिक 108 नाबाद का स्कोर भी पूरा किया।

हालांकि उन्होंने यह रन केवल 88 गेंदों पर बनाए, लेकिन भारत ने मैच 67 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 45वीं शतकीय पारी खेली। 87 गेंदों पर 113 की उनकी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। टी20 सीरीज को 2-1 से करने के बाद मेजबान टीम अब तीन मैचों के वनडे सीरीज में भी 1-0 से आगे हैं। दूसरा मुकाबला कोलकाता में 12 जनवरी को खेला जाएगा।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Sri lanka , India Vs Sri Lanka , 1st ODI , ODI Series , Dasun Shanaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD