Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आश्वासन के बाद चौटाला गांव की पंचायत ने करनाल में समाप्त किया धरना

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चौटाला गांव की सीएचसी में जल्द दो डॉक्टरों की नियुक्ति और जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जांच उपरांत सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 10 Jan 2023

Last updated on: Jan 10, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज के आश्वासन के बाद आज सिरसा जिले के चौटाला गांव की पंचायत ने करनाल लघु सचिवालय के समक्ष दिया जा रहा धरना समाप्त किया।स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आज चौटाला गांव की पंचायत सहित धरने पर बैठे लोगों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान नेता राकेश फगोडिया, पूनम गोदारा व अन्य ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि मंत्री विज ने निष्पक्ष कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया है और सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, उनकी अन्य मांगों पर भी विचार किया गया है, जिससे वह संतुष्ट हैं।गौरतलब है कि पूर्व में जच्चा-बच्चा की मौत मामले में ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे और इसी मामले को पहले सिरसा और फिर बाद में करनाल में कई गांवों की पंचायतों द्वारा धरना दिया गया था। मामला स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन भी किया।

जल्द स्थाई तौर पर तैनात किए जाएंगे दो डॉक्टर : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने सारी बात सुनकर तुरंत आदेश जारी किए हैं कि वहां एक गाइनी और एक बच्चों का डाक्टर स्थाई तौर पर नियुक्त किया जाए। इस संबंध में भर्ती का विज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौतों के मामले में सीएमओ को इसका आडिट करने को कहा गया है और यदि किसी से गलती हुई है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंचायत की मांगों को माना गया है और धरना समाप्त करने को कहा गया है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD