Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बने 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Harry Brook, ICC Men Player of the Month,  ICC Men Player of December 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2023

Last updated on: Jan 10, 2023, 00:00 IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने दिसंबर 2022 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मंगलवार को अपना पहला आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ अवार्ड हासिल किया, जिसने बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम को पाकिस्तान में 3-0 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने में मदद की। 

ब्रुक को आईपीएल 2023 मिनी प्लेयर नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रुक पाकिस्तान में इंग्लैंड की विजयी टेस्ट वापसी के दौरान काफी हद तक अजेय थे, उन्होंने प्रत्येक मैच में शतक बनाया जिससे मेहमानों ने 3-0 से जीत दर्ज की। 

23 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सम्मान के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान पहुंचने से पहले सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलने के बावजूद, ब्रुक ने अपने आक्रामक स्ट्रोकप्ले और मारक क्षमता के साथ श्रृंखला में धमाल मचा दिया। 

ब्रूक ने कहा, "दिसंबर के लिए आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ का पुरस्कार जीतना एक सम्मान की बात है। पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीतना एक अविश्वसनीय उपलब्धि थी और इंग्लैंड के साथ मेरे पहले टेस्ट दौरे में बल्ले से योगदान करना एक सपने के सच होने जैसा था।"

ब्रुक ने सम्मान प्राप्त करने पर कहा, "मुझे अपने टीम के साथियों का शुक्रिया अदा करना है कि उन्होंने मुझे अच्छे माहौल में ढलने में मदद की। यह खेलने के लिए एक बेहतरीन टीम है, जहां हम एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते हैं और मजे करते हैं। उम्मीद है कि हमारा फॉर्म जारी रहेगा।"

उन्होंने रावलपिंडी में जोरदार तरीके से श्रृंखला की शुरूआत की, पहली पारी में 19 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 153 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दूसरी पारी में 87 रनों की तेज पारी से सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान पर एक शानदार विजय प्राप्त की जा सके। ब्रूक ने मुल्तान में 108 और कराची में 111 रन बनाये।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Harry Brook , ICC Men Player of the Month , ICC Men Player of December 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD