Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व एथलेटिक्स ने पेरिस 2024 के लिए जारी किया कार्यक्रम

Sports News, World Athletics, Paris 2024 Olympic Games, Paris 2024 Olympic Games Schedule, Paris 2024 Olympic Games Kickoff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जेनेवा , 10 Jan 2023

Last updated on: Jan 10, 2023, 00:00 IST

विश्व एथलेटिक्स ने पेरिस 2024 ओलम्पिक खेलों के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। कार्यक्रम के अनुसार 48 स्पर्धाएं 11 प्रतियोगी दिनों में होंगी। इसकी शुरूआत एक अगस्त को पुरुष और महिला 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा से होगी और इनका समापन 11 अगस्त को महिला मैराथन से होगा। 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह खबर दी है। स्टेडियम के अंदर होने वाली 43 स्पर्धाओं के सभी फाइनल्स नौ शाम के सत्रों में होंगे जबकि पांच रोड इवेंट्स चार अलग-अलग दिन सुबह के सत्र में आयोजित होंगे।पिछले साल की घोषणा के अनुसार एक नया रेपेचेज फॉर्मेट 2024 ओलंपिक्स में शुरू किया जाएगा। 

यह पुरुष और महिला 200मी, 400मी, 800मी, 1500मी और बाधा स्पर्धाओं में लागू किया जाएगा। जो एथलीट पहले राउंड की हीट से क्वालीफाई करने में असफल रहते हैं उन्हें रेपेचेज में हिस्सा लेकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का दूसरा मौका दिया जाएगा। 2024 के गेम्स में पहली बार 35 किमी पैदल चाल टीम इवेंट होगा। 

यह मिक्स्ड जेंडर इवेंट पुरुष 50 किमी पैदल चाल की जगह लेगा ताकि लिंग समानता को और बढ़ावा दिया जा सके। विश्व एथलेटिक्स ने पेरिस 2024 के लिए पिछले महीने क्वालिफिकेशन प्रक्रिया जारी की थी। जो एथलीट प्रविष्टि प्रक्रिया के जरिये क्वालीफाई करने में विफल रहते हैं, वे विश्व रैंकिंग के जरिये ओलम्पिक स्थान बुक कर सकते हैं।

 

Tags: Sports News , World Athletics , Paris 2024 Olympic Games , Paris 2024 Olympic Games Schedule , Paris 2024 Olympic Games Kickoff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD