Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी टीम इंडिया के लिए अहम : इरफान पठान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, Irfan Pathan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

श्रीलंका के खिलाफ भारत गुवाहाटी में मंगलवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस क्रम में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि कप्तान रोहित शमा का फॉर्म में वापस आना टीम के लिए काफी अहम होगा। रोहित को दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। 

2019 में पिछले वनडे विश्व कप के बाद से, रोहित ने 18 पारियों में 44 की औसत और 96 की स्ट्राइक रेट से 745 रन बनाए हैं। चोट से वापस आना कभी आसान नहीं होता और रोहित शर्मा के लिए वापसी करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जो एक कप्तान के लिए महत्वपूर्ण है। 

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'फॉलो द ब्लूज' शो में कहा, देखिए, भारत के लिए एक सफेद गेंद के क्रिकेटर के रूप में रोहित शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उन्हें इस फॉर्म को जारी रखना है। उनकी फॉर्म में वापसी के साथ-साथ फिटनेस एक चुनौती होगी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है वह इन चुनौतियों को पूरी तरह से संभालने में सक्षम होंगे।"

शिखर धवन के नहीं होने से, शुभमन गिल और ईशान किशन में से किसी एक खिलाड़ी को रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। जबकि गिल मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण एकदिवसीय मैचों में एक भरोसेमंद शुरूआती विकल्प के रूप में उभरे, दिसंबर 2022 में चटगांव में तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की पारी खेलकर ईशान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इरफान ने बताया कि रोहित के साथ साझेदारी करने के लिए गिल के आगे ईशान सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी पसंद हैं। मुझे वास्तव में लगता है कि अभी आपको कम से कम तीन सलामी बल्लेबाजों को रखना चाहिए, और मेरे लिए रोहित और ईशान पहले ओपनिंग खिलाड़ी हैं।

उन्होंने आगे कहा, शुभमन गिल निश्चित रूप से एक क्लास प्लेयर है। उनके लिए दो टी20 मैच अच्छे नहीं रहे लेकिन उनमें क्षमता है और उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , Irfan Pathan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD