Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियाई क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट कार्यक्रम को लेकर पीसीबी अध्यक्ष की टिप्पणियों की आलोचना की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asian Cricket Council, ACC, Pakistan Cricket Board, PCB, Najam Sethi, PCB Chairman, Najam Sethi PCB Chairman, Asia Cup, Asia Cup 2023, Board of Control for Cricket in India, BCCI, Jay Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2023

Last updated on: Jan 06, 2023, 00:00 IST

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के इस दावे को खारिज कर दिया है कि एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान बोर्ड को सूचित किए बिना 2023 और 2024 के लिए एसीसी कैलेंडर की घोषणा की थी। गुरुवार को एसीसी अध्यक्ष के रूप में शाह ने एक ट्वीट के जरिए अगले दो वर्षों में सभी एसीसी प्रतियोगिताओं के विवरण की घोषणा की थी। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "साल 2023 और 2024 के लिए एसीसी का ढांचा और क्रिकेट कैलेंडर! इससे इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयासों और जुनून का पता चलता है। कई देशों के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एकत्रित होंगे और शानदार क्रिकेट खेला जाएगा।"

नजम सेठी ने गुरुवार को ही बाद में एक व्यंग्यात्मक ट्वीट के साथ शाह को जवाब देते हुए लिखा था, "जय शाह, एकतरफा रूप से एसीसी संरचना और कैलेंडर 2023-24 पेश करने के लिए धन्यवाद, विशेष रूप से 2023 के एशिया कप 2023 के लिए जिसका मेजबान पाकिस्तान है। 

जब आप इससे जुड़े ही हैं तो आप हमारे पीएसएल 2023 की संरचना और कैलेंडर भी प्रस्तुत कर सकते हैं! एक त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जाएगी।"उसके एक दिन बाद एसीसी ने एक बयान दिया जिसमें कहा गया कि पीसीबी को 22 दिसंबर, 2022 को ईमेल के माध्यम से इन विवरणों के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

एसीसी के बयान में कहा गया है, "यह हमारी जानकारी में आया है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एसीसी अध्यक्ष द्वारा एकतरफा रूप से कैलेंडर को अंतिम रूप देने और उसी की घोषणा करने पर एक टिप्पणी की है। एसीसी स्पष्ट करना चाहता है कि उसने उचित प्रक्रिया का पालन किया है। 

कैलेंडर को उसकी विकास समिति और वित्त और विपणन समिति द्वारा 13 दिसंबर, 2022 को आयोजित बैठक में अनुमोदित किया गया था।""कैलेंडर को 22 दिसंबर, 2022 को एक ईमेल के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सहित सभी भाग लेने वाले सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया गया था। 

जबकि कुछ सदस्य बोडरें से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थीं, पीसीबी से कोई टिप्पणी या सुझावित संशोधन प्राप्त नहीं हुए थे। उपरोक्त को देखते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेठी की टिप्पणी निराधार है और एसीसी इसका पुरजोर खंडन करता है।"एसीसी वेबसाइट के अनुसार उसकी विकास समिति और वित्त एवं विपणन समिति, वे निकाय हैं, जिन्होंने एसीसी मार्ग संरचना और कैलेंडर को मंजूरी दी है। 

इन निकायों में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधि नहीं है। 22 दिसंबर, जिस दिन एसीसी ने कहा कि ईमेल पीसीबी को भेजा गया था, उसी दिन पाकिस्तान बोर्ड में सत्ता संरचना में उथल-पुथल मचा हुआ था। उसी समय सेठी ने रमीज राजा की जगह ली थी। सितंबर में होने वाले 2023 एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। 

अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई की बैठक के तुरंत बाद यह कहा गया था कि 2023 एशिया कप एक तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित हो सकता है क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकती है। इसके बाद से इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस साल एशिया कप कहां खेला जाएगा। 

इस घटना के बाद टूर्नामेंट के मेजबान के रूप में पाकिस्तान की स्थिति अनिश्चितता में डाल दी गई थी और इसके कारण तनाव भी बढ़ा है। एशिया कप के आयोजन स्थल का मुद्दा दोनों बोडरें के बीच बिगड़ते संबंधों का ताजा उदाहरण है। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। दोनों देशों के बीच सिर्फ़ आईसीसी और एसीसी की प्रतियोगिताओं में मैच होते हैं। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asian Cricket Council , ACC , Pakistan Cricket Board , PCB , Najam Sethi , PCB Chairman , Najam Sethi PCB Chairman , Asia Cup , Asia Cup 2023 , Board of Control for Cricket in India , BCCI , Jay Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD