Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

दूसरा टी20आई : अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक बेकार, श्रीलंका से 16 रनों से हारा भारत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel, Suryakumar Yadav, 2nd T20I, IND Vs SL, India Vs Sri Lanka, Maharashtra Cricket Association, MCA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत 16 रन से हार गया। हरफनमौला अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया, दोनों के बीच 91 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई, लेकिन भारत शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रहा। 

भारत ने टॉस जीता और पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन भारत का यह फैसला बहुत महंगा साबित हुआ और गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। श्रीलंका को कुसल मेंडिस और निसंका ने तेज शुरुआत दिलाई। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नो-बॉल फेंकी, जिसमें मेंडिस ने 19 रन जुटाए। 

इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। मेंडिस ने सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में मेंडिस को आउट किया और भारत को पहली सफलता मिली। अगले ओवर में भानुका राजपक्षे (02) भी उमरान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

निसंका 35 गेंद पर 33 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। 14वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा (03) ने अक्षर की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147 रन था। आखिरी तीन ओवर में उनके बल्लेबाजों ने 59 रन जोड़ लिए। 

20 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले शनाका ने 22 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टीम 206 रनों तक पहुंच पाई। भारत की ओर से उमरान मलिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

भारतीय गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी टीम ने सात नो-बॉल और चार वाइड फेंकी। 206 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 21 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 2 जबकि शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी 5-5 रन बनाकर आउट हो गए। 

कप्तान हार्दिक पंड्या (12) और दीपक हुड्डा (9) भी कमाल नहीं कर पाए। 57 के स्कोर पर टीम इंडिया की आधे बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली। 20 गेंदों पर अक्षर पटेल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने वानिंदु हसरंगा को लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाए। 

सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक लगाया, लेकिन उसके ठीक बाद 51 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। अक्षर और सूर्या के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। शिवम मावी ने भी 15 गेंदों पर 26 रन बनाए लेकिन अंत में भारत लक्ष्य से 16 रन दूर रह गया और श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

संक्षिप्त स्कोर :

श्रीलंका 206/6 20 ओवर में (कुसल मेंडिस 52, दासुन शनाका 56 नाबाद, चरिथ असलंका 37, पथुम निसांका 33, उमरान मलिक 3-48, अक्षर पटेल 2-24), भारत 20 ओवर में 190/8 (सूर्यकुमार यादव 51, अक्षर पटेल 65, शिवम मावी 26, दासुन शनाका 2-4, कसुन राजिता 2-22, दिलशान मदुशंका 2-45) भारत 16 रन से मैच हार गया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel , Suryakumar Yadav , 2nd T20I , IND Vs SL , India Vs Sri Lanka , Maharashtra Cricket Association , MCA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD