Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

राउरकेला में सीएम नवीन पटनायक ने विश्व कप से पहले हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

Naveen Patnaik, Biju Janata Dal, Chief Minister of Odisha, BJD, Bhubaneswar, Odisha, Sports News, Hockey, FIH Odisha Hockey Mens World Cup, FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023, Birsa Munda Hockey Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 05 Jan 2023

एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। 

इस बार 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा। कलिंगा स्टेडियम में 24, जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20 मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम परिसर में स्टेडियम और हॉकी अभ्यास केंद्र दोनों को एफआईएच द्वारा स्तर-1 प्रमाणित किया गया है जो अपनी श्रेणी में सर्वोच्च है। 

स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। ओडिशा सरकार ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीटेड (कुर्सी) हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम का निर्माण में बिना टैक्स के 261 करोड़ की लागत आई है। पटनायक ने सुंदरगढ़, गंजाम, संबलपुर और राउरकेला में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर कहा, "यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और उत्सव का क्षण है। हम न केवल लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं, बल्कि हमने राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम भी बनाया है।" उन्होंने कहा, "यह नया ओडिशा है। मैं इसे सुंदरगढ़ के लोगों और हमारे देश के हॉकी खिलाड़ियों को समर्पित करता हूं। 

मैं वैश्विक हॉकी बिरादरी का यहां आने और इसकी भव्यता का अनुभव करने के लिए स्वागत करता हूं।" पटनायक ने आगे कहा कि आने वाले वर्षो में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारतीय हॉकी को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Naveen Patnaik , Biju Janata Dal , Chief Minister of Odisha , BJD , Bhubaneswar , Odisha , Sports News , Hockey , FIH Odisha Hockey Mens World Cup , FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023 , Birsa Munda Hockey Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD