Monday, 29 May 2023

 

 

खास खबरें शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल अस्पताल में निशुल्क डैंटल जांच शिविर का आयोजन किया अरविंद केजरीवाल के अभियान को मिली और मजबूती, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने भी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिया समर्थन कैबिनेट मंत्री जिंपा ने बरसातों के मद्देनजर शहर में नालों की सफाई की करवाई शुरुआत विकास के एजेंडे पर ही काम कर रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा नवरीत कौर ने सरकारी स्कूल ख्याला कलां की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट की एलपीयू के इतिहास रचयिता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अब वर्ल्ड नंबर 1 एथलीट बने सुनाम के सभी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को अति-आधुनिक रोबोटिक लैब्स के साथ किया जायेगा लैस: अमन अरोड़ा प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना राज्य सरकार का ध्येयः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा 89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस बाली ने किया शिलान्यास तीन साल में यूपी में क्रियाशील होंगे 22 एयरपोर्ट : ज्योतिरादित्य सिंधिया आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? - अमित शाह जोश हेजलवुड के अनफिट होने पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकादश में बोलैंड को चाहते हैं रिकी पोंटिंग नागेश सर के साथ काम करना मेरे करियर का सबसे अच्छा वक्त रहा : प्रिया बापट जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 4 लोगों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज सिद्दारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा : रणदीप सिंह सुरजेवाला सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के निर्माताओं को अपने हाथों बनाई पेंटिंग भेंट की सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित

 

पूंजी-निवेशक सम्मेलन के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही भाजपा : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Jan 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पूंजी निवेश लाने के लिए पूंजीनिवेशक सम्मेलन के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही है, उसके नतीजों में जीरो आना है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि पिछली बार भी भाजपा सरकार ने इसी तरह से जोर शोर के साथ इन्वेस्टर्स समिट किया था और लाखों करोड़ के एमओयू होने का दावा किया था, लेकिन जमीन पर कोई निवेश दिखाई नहीं दिया था।

जब देश से पूंजीनिवेश नहीं हुआ तो मंत्रियों, अधिकारियों को विदेशों की सैर कराई गई। कहा कि इसके पूर्व जो निवेशक सम्मेलन हुए उसका रिजल्ट कार्ड कहां है? अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मुंबई में उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए को मनाने गए हैं। 

उत्तर प्रदेश के हालात देखकर यहां कोई भी उद्योगपति और व्यापारी निवेश को तैयार नहीं हैं। पूंजीनिवेश के मामले में भाजपा सरकार हवा में ही लाठियां भांजती नजर आ रही है। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से यूपी विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है।  

हाल ही में वित्तीयवर्ष 2021-22 की विकास दर को लेकर देश के सभी राज्यों जो आंकड़ा आया है, उसमें उत्तर प्रदेश सबसे नीचे पहुंच गया है। इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। अब क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस नकारात्मक उपलब्धि का उल्टा होर्डिग लगवाएगी? 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सत्ता संरक्षित अपराधियों और दबंगों का आतंक है। व्यापारी और व्यवसायी लूटे और आतंकित किए जा रहे हैं। सरेआम हत्याएं हो रही हैं। पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में भाजपा सरकार में प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचा दिया है। 

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार में खराब कानून व्यवस्था को सुधारने के बजाय देश में घूम-घूमकर उत्तर प्रदेश और उसकी छवि को बदनाम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए सौ बार सोचेगा। सरकार अगर कानून का राज स्थापित करती और सबको सम्मान देती तो उसे पूंजीनिवेश के लिए देश-विदेश में भटकना न पड़ता। निवेशक खुद उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आते। 

उन्होंने कहा कि पूंजीनिवेश के लिए देश और दुनिया में अपने मंत्रिमंडल के साथ भटक रहे मुख्यमंत्री जी अपनी सरकार के 6 वर्षो के कार्यकाल में औद्योगिक नीति को ही नहीं स्पष्ट कर पाए। उद्यमियों को यहां आने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, इस पर जबानी जमा खर्च ही हो रहा है। पिछले दिनों उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने शिकायत की कि हर बैठक में अधिकारी बदल जाते हैं, उनके बयान बदल जाते है और नए-नए बहाने बता दिए जाते हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD