Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक

 

लोकसभा में सपा की सभी 80 सीटों पर तैयारी : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 04 Nov 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे, जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। यह लोग सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं। इस सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना में हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD