Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चोटिल संजू सैमसन शेष टी20 सीरीज से बाहर, जितेश शर्मा भारतीय टीम में शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sanju Samson, Sanju Samson Ruled Out, Jitesh Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

संजू सैमसन घुटने में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर टीम में विदर्भ और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। जितेश को पहली बार भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला है।

उम्मीद है कि वह गुरुवार सुबह तक पुणे में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "सैमसन के बाएं घुटने में पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय के दौरान सीमा रेखा के पास एक गेंद को रोकने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ डॉक्टर की राय के लिए मुंबई ले गई थी। 

उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।" माना जा रहा है कि श्रीलंका की पारी के 13वें ओवर में सैमसन को चोट लग लगी थी। थर्डमैन सीमा रेखा के पास एक गेंद को स्लाइड करते हुए रोकने की कोशिश में उनका घुटना शायद टर्फ पर फंस गया था। सैमसन उस घटना के तुरंत बाद मैदान से बाहर चले गए थे।

सैमसन के लिए यह मैच लगभग भुला देने योग्य था। बल्ले से उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ़ दो रन बनाए। इसके बाद फील्डिंग करते हुए पहले ही ओवर में उन्होंने पथुम निसंका का कैच भी छोड़ दिया। पहले मैच में सैमसन कीपिंग नहीं कर रहे थे। जितेश को भारतीय टीम में इशान किशन के कवर के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है। 

पिछले साल आईपीएल में जितेश ने पंजाब किंग्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था। उस दौरान 12 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 234 रन बनाए थे। पंजाब की टीम में वह ज्यादातर फिनिशर के तौर पर ही खेलते थे।आईपीएल 2023 के लिए उन्हें पंजाब ने रिटेन भी किया है।

जितेश ने विदर्भ के लिए 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए, दस मैचों में 175.00 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए थे। सैमसन के चोटिल होने से राहुल त्रिपाठी को अपने घरेलू मैदान पर डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। राहुल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के साथ हैं लेकिन अभी तक वह एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanju Samson , Sanju Samson Ruled Out , Jitesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD