Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

हॉकी विश्व कप : भारतीय ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त उत्साह : हरमनप्रीत

Sports News, Hockey, Hockey Player, FIH Odisha Hockey Mens World Cup, FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023, Harmanpreet

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राउरकेला , 03 Jan 2023

ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप में मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं जबकि भारतीय टीम के कप्तान ने ड्रेसिंग रूम के उत्साह को जबरदस्त बताया है। मेजबान होने के नाते भारत पोडियम पर आना चाहता है और टोक्यो ओलम्पिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम से उम्मीदें बढ़ गयी हैं।

हरमनप्रीत ने कहा,"ड्रेसिंग रूम में रोमांच और उत्साह एक बराबर है। जब टीम की बस राउरकेला शहर में प्रवेश कर रही थी और हॉकी स्टेडियम के करीब पहुंच रही थी, हजारों प्रशंसक हाथों में तिरंगा लिए सडकों पर जमा थे और उन्होंने हमारा स्वागत किया। हम इस स्वागत से नि:शब्द रह गए और तब हमें अहसास हुआ कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए हॉकी के क्या मायने हैं।"

कप्तान ने आगे कहा, "यहां आने तक हमने लोगों के हॉकी के प्रति प्यार और जुनून के बारे में अपने टीम साथियों नीलम और अमित से सुना था लेकिन इस स्वागत के बाद हमने महसूस किया इस विश्व कप का अनुभव अद्भुत होगा।'' चार जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय टीमें ओडिशा आना शुरू हो जाएंगी। 

पूर्व उपविजेता हॉलैंड बुधवार को पहुंचने वाली पहली टीम होगी। चिली गुरूवार को आएगी जबकि गत चैंपियन बेल्जियम शुक्रवार को विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया और अन्य टीमों के साथ पहुंचेगी। आठ जनवरी तक रोजाना हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार भाग लेने वाली टीमों का स्वागत करेंगे।

ओडिशा दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। हरमनप्रीत ने कहा, "2018 में हुए विश्व कप के बाद हर हिस्सा लेने वाली टीम सुखद अनुभूतियों के साथ वापस गयी थी। पिछला विश्व कप खिलाड़ियों के लिए विशेष बन गया था। राउरकेला में उत्साह दोगुना होगा और दर्शक न केवल भारत बल्कि हर टीम का उत्साह बढ़ाएंगे।'' 

नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पांच जनवरी को उद्घाटन करेंगे। राउरकेला में सभी 20 मैचों के टिकट बिक चुके हैं और भुवनेश्वर में लोग बिक्री के लिए बचे हुए टिकट खरीदने में लगे हुए हैं।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , FIH Odisha Hockey Mens World Cup , FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023 , Harmanpreet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD