Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विंटर कार्निवाल मनाली का उद्घाटन किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Manali, Winter Carnival Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 02 Jan 2023

Last updated on: Jan 02, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय शीतकालीन कार्निवाल मनाली का उद्घाटन ऐतिहासिक हडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना कर और यहां कार्निवल परेड को हरी झंडी दिखाकर किया। सुक्खू ने इस अवसर पर 'महिला मंडलों', विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा प्रस्तुत झांकी में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने मनु रंगशाला में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। बाद में, एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पर्यटन और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मनाली में एक इनडोर स्टेडियम और आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वाहनों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मनाली बाईपास के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, सोलंग नाला में पर्यटकों की सुविधा के लिए रास्ते के किनारे सुविधाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे अटल टनल में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए सभी 10 वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को भी 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किया जाएगा, जैसा कि चुनाव घोषणापत्र में वादा किया गया था।

सुक्खू ने कहा कि सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उसने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। शुरूआत में, 15 जनवरी तक 18 परिवहन वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, राज्य में बेहतर चाजिर्ंग इंफ्रास्ट्रक्च र भी तैयार किया जाएगा ताकि लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का विकल्प चुन सकें।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Manali , Winter Carnival Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD