Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

निराश्रितों के लिए प्रदेश सरकार स्थापित करेगी 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष

जिन बच्चों के मां-बाप नहीं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता हैंः मुख्यमंत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh, Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Jan 2023

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद बच्चों विशेषकर अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्ध जनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पहले दिन ही उन्होंने शिमला में बालिका देखभाल संस्था, टूटीकंडी का दौरा कर इस संस्थान से संबंधित विभाग की कार्य प्रणाली को जाना। 

उन्होंने कहा कि मैंने 28 दिसंबर, 2022 को नारी सेवा सदन और वृद्ध आश्रम मशोबरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महसूस किया कि बेसहारा बच्चों, निराश्रित महिलाओं एवं वृद्धजनों के लिए अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के मां-बाप नहीं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता हैं। संस्थागत देखभाल के लिए बाल देखभाल संस्थाओं, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और वृद्ध आश्रमों मंे रह रहे आवासियों को मुख्य त्योहार मनाने के लिए 500 रुपये का उत्सव अनुदान प्रदान करने की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी’ ताकि जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.आई.आई.टी., एन.आई.टी., आई.आई.टी., आई.आई.एम, पॉलिटैक्निक संस्थानों, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों आदि में ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कौशल विकास शिक्षा पर होने वाले व्यय को प्रदेश सरकार वहन करेगी। 

इनको आवश्यकता के अनुसार जेब खर्च के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि ये बच्चे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कोई करुणा नहीं बल्कि उनका प्रदेश सरकार पर अधिकार है।उन्होंने बताया कि इस कोष से सहायता प्राप्त करना सरकारी बंधनों से मुक्त होगा और इनसे कोई आय प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया जाएगा। साधारण आवेदन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संपूर्ण सहायता त्वरित रूप से सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दानी सज्जनों और कम्पनियों आदि से सी.एस.आर. के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि देखभाल एवं संरक्षण वाले सभी कमजोर वर्गों को सरकार की ओर से अच्छी और उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं दी जा सकें। इसके अलावा, विधायकों से भी इस कोष के लिए आर्थिक सहायता ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों, संस्थागत देखभाल, फॉस्टर केयर के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे सभी बच्चों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन में रह रही निराश्रित महिलाओं और वृद्धाश्रमों में रह रहे आवासियों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई अन्य अनाथ बच्चा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चिन्हित किया जाता है तो उसे भी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।  

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD