Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ऋषभ पंत से सूर्यकुमार यादव तक : बीसीसीआई ने तीनों फॉर्मेट में 2022 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों के नाम जारी किए

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant, Suryakumar Yadav, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2022

Last updated on: Dec 31, 2022, 00:00 IST

साल 2022 के आखिरी दिन शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन खिलाड़ियों के नाम जारी किए, जो इस साल खेल के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। बीसीसीआई के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। 

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, वर्ष 2022 के लिए टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिएटॉप परफॉर्मर्स पर एक नजर- ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह 93। पंत ने सात मैचों में 61.81 की औसत से 680 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 146 रन रहा जबकि बुमराह ने पांच मैचों में 22 विकेट लिए। वनडे प्रारूप में श्रेयस अय्यर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जबकि मोहम्मद सिराज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। 

अय्यर ने 17 मैचों में नाबाद 113 के उच्चतम स्कोर के साथ 724 रन बनाए, जबकि सिराज ने 50 ओवर के प्रारूप में 15 मैचों में 24 विकेट लिए। इस बीच, सूर्यकुमार यादव को टी-20 विश्व कप के साथ-साथ विभिन्न द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में शानदार प्रदर्शन के साथ टी-20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया और भुवनेश्वर कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया गया। 

सूर्यकुमार ने 31 मैचों में 117 के उच्चतम स्कोर के साथ 1164 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर ने 32 मैचों में 37 विकेट लिए। भारतीय क्रिकेट टीम 2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ करेगी, जिसमें 3 जनवरी से तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant , Suryakumar Yadav , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD