Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्मृति मंधाना आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Smriti Mandhana, ICC Women, ICC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Dec 2022

Last updated on: Dec 30, 2022, 00:00 IST

भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना को शुक्रवार को आईसीसी महिला क्रिकेटर आफ द ईयर अवार्ड 2022 के लिए नामांकित किया गया। स्मृति को 2018 और 2021 में महिला क्रिकेटर आफ द ईयर का पुरस्कार जीतने के लिए राचेल हीहो-फ्लिंट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। 

उनके अलावा इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी आलराउंडर नट साइवर, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन आलराउंडर अमेलिया केर और आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को इस साल सम्मान के लिए नामित किया गया है। स्मृति ने दूसरे वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, सभी प्रारूपों में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। 

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने सफेद गेंद के प्रारूप में अपना अविश्वसनीय कौशल दिखाया और 2022 में भारत के लिए टी20 (594 रन) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली और वनडे (696 रन) में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। स्मृति ने इस साल दोनों बड़े टूर्नामेंट- महिला वनडे वल्र्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

बाद में, वह राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल तक जाने और रजत पदक जीतने वाली भारत की शानदार खिलाड़ियों में से एक थीं। नट ने 2022 में इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस वर्ष टेस्ट में शीर्ष स्कोरर के रूप में और वनडे मैचों में दूसरे स्थान पर रहीं। 

उन्होंने वनडे क्रिकेट में धमाल कर दिया। 59.50 के औसत और 91.43 की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए और वनडे विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि टूर्नामेट में आठ मैचों में 436 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनीं। नट ने यह भी दिखाया कि वह दो मैचों में 242 रन बनाकर लंबे प्रारूप में क्या करने में सक्षम है। 

उन्होंने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 169 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। उन्होंने 2022 में सभी प्रारूपों में 22 विकेट हासिल करने के साथ-साथ गेंद से भी योगदान दिया। 2022 को उस वर्ष के रूप में याद किया जाएगा जब अमेलिया एक आलराउंडर के रूप में बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुई थी। 

22 वर्षीय अमेलिया ने सभी प्रारूपों में बल्ले और गेंद से लगातार योगदान दिया था। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में चार बार 50 से अधिक के स्कोर दर्ज किए, जिसमें दूसरे मैच में शानदार शतक भी शामिल था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Smriti Mandhana , ICC Women , ICC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD