Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ऋषभ पंत के माथे पर दो कट लगे, लेकिन खतरे से बाहर : बीसीसीआई

Sports News, Cricket, Rishabh Pant, Rishabh Pant Latest News, Rishabh Pant News, Rishabh Pant Accident, Rishabh Pant Accident News, Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident, Rishabh Pant Car Accident, Rishabh Pant Car, Rishabh Pant Health, Rishabh Pant Health Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Dec 2022

Last updated on: Dec 30, 2022, 00:00 IST

बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाहिने घुटने, पीठ समेत कई जगह पर चोट लगने के अलावा उनके माथे पर दो कट लगे हैं। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क डिवाइडर से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी। 

उन्हें देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पंत रूड़की में अपने घर लौट रहे थे। शाह ने ट्वीट किया, "मेरी प्रार्थनाएं पंत के साथ हैं जो अपनी चोट से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डाक्टरों से बात की है। ऋषभ स्थिर हैं और स्कैन से गुजर रहे हैं।

हम उन पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएंगे।" दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हम अस्पताल के संपर्क में हैं और उन्होंने बताया है कि ऋषभ की प्रगति अच्छी चल रही है। हम उनके परिवार को सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएंगे। 

हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, "शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।" पंत की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा, "बहुत जल्दी स्वस्थ हो जाओ।" भारतीय ओपनर अभिनव मुकुंद और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है जबकि अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। 

पंत भारत टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने कुछ दिन पहले ढाका में बांग्लादेश पर 2-0 से सीरीज जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाले मैचों के लिए उन्हें भारत के टी20 और वनडे टीम में नामित नहीं किया गया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Rishabh Pant , Rishabh Pant Latest News , Rishabh Pant News , Rishabh Pant Accident , Rishabh Pant Accident News , Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident , Rishabh Pant Car Accident , Rishabh Pant Car , Rishabh Pant Health , Rishabh Pant Health Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD