Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

Sports News, Cricket, Hadsa, Rishabh Pant, Rishabh Pant Latest News, Rishabh Pant News, Rishabh Pant Accident, Rishabh Pant Accident News, Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident, Rishabh Pant Car Accident, Rishabh Pant Car, Rishabh Pant Health, Rishabh Pant Health Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुड़की , 30 Dec 2022

Last updated on: Dec 30, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से अपन घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हुआ। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे।

सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। 

हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।

इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन में क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Hadsa , Rishabh Pant , Rishabh Pant Latest News , Rishabh Pant News , Rishabh Pant Accident , Rishabh Pant Accident News , Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident , Rishabh Pant Car Accident , Rishabh Pant Car , Rishabh Pant Health , Rishabh Pant Health Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD