Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से रौंदा, सीरीज जीती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Nathan Lyon, Australia, South Africa, Australia Vs South Africa, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 29 Dec 2022

Last updated on: Dec 29, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में गुरूवार को पारी और 182 रन के विशाल अंतर से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 58 रन पर तीन विकेट और तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 49 रन पर दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मात्र दो दिन में छह विकेट से जीता था और दूसरे टेस्ट में उसने चार दिन में जीत हासिल की। सिडनी में तीसरा और अंतिम टेस्ट चार जनवरी से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ अगले वर्ष होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया है और साथ ही दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है।

दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 189 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 575 रन (पारी घोषित) बनाकर विशाल बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन दोपहर में 204 रन पर निपटा कर बड़ी जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा कर लिया। 

अनुभवी स्पिनर लियोन (3-58) और सीमर बोलैंड (2-49) ने मेहमानों को सबसे ज्यादा झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका ने कल के 15/1 से आगे खेलना शुरू किया। तेम्बा बावुमा (65) और काइल वेरेने (33) ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 63 रन जोड़कर कुछ संघर्ष किया। 

बोलैंड ने वेरेने को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा और फिर लियोन ने निचले क्रम को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाया। इस जीत से मिले 12 अंकों से ऑस्ट्रेलिया के इस अवधि में 14 मैचों से 132 अंक हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत 78.75 पहुंच गया है। 

ऑस्ट्रेलिया अब अगले साल ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दहलीज पर पहुंच गया है। इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया के पास अब पांच टेस्ट (एक दक्षिण अफ्रीका और चार भारत के खिलाफ) बचे हैं। शीर्ष दो टीमें टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाएंगी। 

क्षिण अफ्रीका की फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को इस हार से गहरा धक्का लगा है। डीन एल्गर की टीम तालिका में चौथे स्थान पर फिसल गयी है जबकि दौरा शुरू होने से पहले वह दूसरे स्थान पर थी। भारत तालिका में 58.93 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका (53.33) तीसरे स्थान पर आ गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका (50) इस हार के बाद चौथे स्थान पर आ गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nathan Lyon , Australia , South Africa , Australia Vs South Africa , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD