Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डेविड वार्नर ने अपने 100वें टेस्ट में ठोका दोहरा शतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, David Warner, AUS v SA, 2nd Test, Australia, South Africa, Australia Vs South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 27 Dec 2022

Last updated on: Dec 27, 2022, 00:00 IST

अपनी फॉर्म को लेकर आलोचना झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने लगभग एक साल का अपना शतकीय सूखा समाप्त करते हुए अपने 100वें टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार दोहरा शतक ठोक दिया। वार्नर इस शतक के साथ अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।

वार्नर यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। वार्नर का आखिरी शतक जनवरी 2020 में था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारी दबाव में अपनी पारी की शुरूआत की। पिछले दस पारियों में उनका 20.61 का मामूली औसत था।

कप्तानी विवाद के मुद्दे पर उन्होंने फेडरेशन द्वारा सार्वजानिक सुनवाई में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था। उनकी खराब फॉर्म और मैदान से बाहर के मामलों पर ज्यादा ध्यान आकर्षित होने से टीम में उनकी उपस्थिति पर सवाल उठाये जा रहे थे। लेकिन 36 वर्षीय वार्नर ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतक बनाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। 

वार्नर ने 144 गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा छू लिया। लंच के बाद शतक पूरा करने तक के सफर में वार्नर ने आठ चौके लगाए। वार्नर 254 गेंदों में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 200 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। लेकिन इस शतक के साथ वार्नर अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए।

इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे ने 1968 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाये थे। 11 साल पहले टेस्ट डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी और तीसरे ओपनर बने हैं। सिर्फ़ चार टेस्ट ओपनरों के वॉर्नर से अधिक शतक हैं। 1992 से कम से कम 3000 टेस्ट रन बनाने वाले 118 बल्लेबाजों में केवल वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट ने ही वॉर्नर से तेज बनाए हैं। 

100 टेस्ट में शतक बनाने वाले अन्य खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के जावेद मियांदाद, वेस्ट इंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट,पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला तथा इंग्लैंड के जो रुट शामिल हैं। इन एलीट बल्लेबाजों में केवल पोंटिंग ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , David Warner , AUS v SA , 2nd Test , Australia , South Africa , Australia Vs South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD