Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

बहन की हत्या कर शव घर में दफना दिया

Crime news India, Crime News, Lucknow, Crime News Lucknow
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 27 Dec 2022

Last updated on: Dec 27, 2022, 00:00 IST

झूठी शान की खातिर एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी और उसकी 22 वर्षीय बहन शिवानी सिंह अकेले रहते थे। उनके माता-पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी।

गांव के ही एक व्यक्ति के साथ शिवानी के संबंध को लेकर हिमांशु और शिवानी के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक हिमांशु ने दुपट्टे से अपनी बहन का गला घोंटा और उसके शव को घर के अंदर दफना दिया। एक दिन बाद स्थानीय लोगों ने घर से लड़की के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

लखनऊ उत्तर के पुलिस उपायुक्त कासिम आब्दी के अनुसार, पुलिस ने देखा कि घर के दो कमरों में से एक का फर्श खोदा गया था। अधिकारी ने कहा, शुरुआत में हिमांशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सब कुछ बता दिया। शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने खुद अपराध का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की।

 

Tags: Crime news India , Crime News , Lucknow , Crime News Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD