Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुलदीप यादव के बाहर होने पर गावस्कर ने कहा- मैन ऑफ द मैच को ड्रॉप करना अविश्वसनीय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar, Kuldeep Yadav, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 22 Dec 2022

Last updated on: Dec 22, 2022, 00:00 IST

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ढाका के मीरपुर में शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश से बाहर करने से हैरान हैं। उन्हें ड्रॉप करने के फैसले को गावस्कर ने 'अविश्वसनीय' करार दिया। 

22 महीनों के बाद अपनी टेस्ट वापसी पर कुलदीप ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार जीता, चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहले टेस्ट में 188 रन की व्यापक जीत के बाद भारत ने दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। कुलदीप ने चटगांव में टेस्ट मैच में आठ विकेट चटकाए, जबकि कुल 113 रन दिए, उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट झटके। 

उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, पहली पारी में करियर के सर्वश्रेष्ठ 40 रन बनाकर और रविचंद्रन अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 92 रन जोड़कर भारत को 404 रन बनाने में मदद की। लेकिन गुरुवार को भारत के कार्यवाहक कप्तान के.एल. राहुल ने कहा कि कुलदीप को अंतिम एकादश से बाहर रखा गया है और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को शामिल किया गया। 

इस अदला-बदली ने गावस्कर सहित कई लोगों को चकित कर दिया। ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टॉस के बाद गावस्कर के हवाले से कहा, "मैन आफ द मैच को बाहर करना, यह अविश्वसनीय है। यही एकमात्र शब्द है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं। मैं काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहूंगा, लेकिन यह अविश्वसनीय है कि आपने एक मैन आफ द मैच को टीम में शामिल नहीं किया, जिसने 20 में से आठ विकेट झटके।"

टॉस के समय राहुल ने खुलासा किया कि उनादकट ने प्लेइंग इलेवन में कुलदीप की जगह ली थी। ढाका टेस्ट भारत के लिए लंबे प्रारूप में उनादकट के लिए सिर्फ दूसरा मैच होगा। टेस्ट में उनकी अब तक की एकमात्र उपस्थिति लगभग 12 साल पहले, सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के 2010/11 दौरे के पहले टेस्ट में आई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar , Kuldeep Yadav , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD