Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वेलकम' के 15 साल पूरे, अनिल कपूर ने अपने किरदार को लेकर की बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Welcome, Majnu Bhai, Anil Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Dec 2022

Last updated on: Dec 21, 2022, 00:00 IST

2007 की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के बुधवार को पंद्रह साल पूरे होने पर फिल्म में मजनू भाई की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके पंसदीदा किरदार में से एक है। अनिल कपूर के इस किरदार के बारे में सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स वायरल हुए थे। 

यह किरदार काफी फेमस रहा और इसमें मजनू भाई की मशहूर घोड़े वाली पेंटिंग भी काफी चर्चित रही थी। इसको लेकर अभिनेता ने साझा किया, "यह मेरे पास स्वाभाविक रूप से और अनीस भाई (अनीस बज्मी, निर्देशक) के लेखन और निर्देशन के साथ आया और नाना के उदय भाई के रूप में सही सह-कलाकार होने के कारण इसे और भी आसान और मजेदार बनाया। 

मैं सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग्स और मीम्स देखता हूं, जो कि काफी आश्चर्यजनक और खुशी का अनुभव देने वाला है। यह चरित्र सबसे प्रतिष्ठित में से एक है और तुरंत अपने डायलॉग्स और स्वैग से आपका मूड बदल देगा।" सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।

इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, परेश रावल, मलाइका शेरावत और फिरोज खान शामिल थे। टीम के साथ शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, अक्षय, नाना, परेश, कैटरीना के साथ सेट पर यादें बनी थी। फाइनल टेक के बाद हम कैमरे के बाहर खूब हंसते थे। 

यह काफी अद्भूत फिल्म रही और इसके चारित्रों की बात करें तो वह भी काफी शानदार थे। इस फिल्म में जो प्यार मिला मैं उसका आभारी रहूंगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Welcome , Majnu Bhai , Anil Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD