Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डेविड वार्नर के समर्थन में आगे आये स्टीवन स्मिथ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Steve Smith, David Warner, Boxing Day Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 21 Dec 2022

Last updated on: Dec 21, 2022, 00:00 IST

अपने शानदार करियर में खराब दौर से गुजर रहे ओपनर डेविड वार्नर के समर्थन में स्टीवन स्मिथ आगे आये हैं और उनका कहना है कि वार्नर बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना प्रदर्शन करेंगे। वार्नर ने लगभग तीन साल से कोई टेस्ट शतक नहीं बनाया है। वार्नर गाबा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो दिन में समाप्त हुए पहले टेस्ट में पहली पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में तीन रन ही बना पाए थे।

36 वर्षीय वार्नर ने जनवरी 2020 के बाद से कोई टेस्ट शतक नहीं बनाया है और वेस्ट इंडीज के खिलाफ पर्थ और एडिलेड में दो बड़ी जीत में एक बार भी 50 रन पार नहीं कर पाए। वार्नर अगले साल एशेज तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को भारत का दौरा भी करना है लेकिन इस वर्ष 10 टेस्टों में सिर्फ 20.61 का औसत निकालने के बाद चीजें उनके हाथ से फिसलती जा रही हैं।

वार्नर यदि मेलबर्न में खेलते हैं तो यह उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा। स्मिथ ने वार्नर के समर्थन में आगे आते हुए कहा, "कुछ सप्ताह पहले देखें। मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में वार्नर ने मुश्किल पिच पर शतक बनाया था। हमने वार्नर को जब भी दबाव में देखा है उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।"

स्टीवन स्टीव स्मिथ ने गाबा की पिच को ऑस्ट्रेलिया में सबसे कठिन पिच कहा है जहां पहला टेस्ट दो दिन में समाप्त हो गया था और आईसीसी ने इसे 'औसत से कम' की रेटिंग दी है। स्मिथ साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि एमसीजी में परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होंगी।

ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में दो दिन के अंदर 34 विकेट गिरे थे और दक्षिण अफ्ऱीका को हार का सामना करना पड़ा था। यह ऑस्ट्रेलिया में पिछले 91 सालों के टेस्ट इतिहास में सबसे कम समय में खत्म होने वाला टेस्ट मैच था। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने गाबा की पिच को 'औसत से नीचे' की रेटिंग देते हुए कहा था कि उस पिच पर "बल्ले और गेंद के बीच एक समान प्रतियोगिता नहीं थी।"

भले ही ऑस्ट्रेलिया छह विकेट की जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे हो गया हो लेकिन स्मिथ चाहते हैं कि बॉक्सिंग डे टेस्ट की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो। स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ ऐसे मौके थे जब गेंद ने कुछ ऐसा किया जो चौंकाने वाला था। इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी ज्यादा कठिन था।

यह पिच असुरक्षित थी या नहीं, इसके बारे में शायद मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन निश्चित रूप से यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर मैं चाहूंगा कि पिच पर थोड़ी कम मूवमेंट हो। मैं एक ऐसा संतुलन चाहता हूं, जिससे बल्ले और गेंद के बीच बढ़िया प्रतिस्पर्धा हो। 

मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया में खेल़ी गयी सभी पिचों में से गाबा शायद सबसे कठिन विकेट था।" स्मिथ ने स्वीकार किया कि मैच के दौरान कुछ ऐसे क्षण थे जब कुछ गेंदों ने उन्हें हैरान कर दिया था। स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ ऐसे मौके थे जब गेंद ने कुछ ऐसा किया जो चौंकाने वाला था। इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी ज्यादा कठिन था। 

यह पिच असुरक्षित थी या नहीं, इसके बारे में शायद मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन निश्चित रूप से यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith , David Warner , Boxing Day Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD