Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड की नजरें एशेज पर

 Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pakistan, Ben Stokes, England, Australia, Ashes, The Ashes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 21 Dec 2022

Last updated on: Dec 21, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 3-0 की जीत के बाद इंग्लैंड ने अपनी नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले वर्ष होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज पर टिका दी हैं। बेन स्टोक्स के नया कप्तान बनने और ब्रेंडन मैकुलम के नया कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने जहां भी हाथ डाला है सोना ही उगला है। 

हालांकि स्टोक्स-मैकुलम की भागीदारी शुरू होने से पहले इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की होड़ से बाहर हो चुका था लेकिन उसने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है और भारत के खिलाफ स्थगित टेस्ट मैच एजबस्टन में जीता है। अब इंग्लैंड 2015 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया से एशेज जीतने की कोशिश करेगा। 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्हें इंग्लैंड की जर्सी में इससे अधिक मजा कभी नहीं आया। उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान एशेज पर है और मेरे दिमाग में अभी से वह चल रहा है। हम एक टीम के रूप में विकसित होते रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान लिए हुए क्रिकेट का मजा लेते रहेंगे।"

कराची में जीत के बाद उन्होंने कहा, "परिस्थितियां कैसी भी हों, हम मैदान पर हर एक पल का मजा ले रहे हैं। रावलपिंडी के पहले मैच में पिच एकदम ़फ्लैट थी, तब मैंने लड़कों से कहा था कि जाओ, ़फ्लैटनेस का मजा लो और देखो क्या कर सकते हो। जेम्स एंडरसन हमारे आस-पास हमेशा मुस्कुराते हैं, जिससे हमें सकारात्मकता मिलती है। 

ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतरीन है और सभी इंग्लैंड के लिए खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी असली परीक्षा तब होगी, जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं जाएंगी। हालांकि हमें उम्मीद है कि ऐसा कभी नहीं होगा।" स्टोक्स ने अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कहा, "जब आप टीम की जि़म्मेदारी अपने सिर पर लेते हैं तो आपके खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन दिखाते हैं। 

हमारे अंदर जीतने की इच्छाशक्ति है, इसके अलावा हम लोगों के मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। ये दोनों चीजें हमें हमारे अंदर से 'असफलता के डर' का भाव मिटा देती हैं। आपको स्वीकार करना होगा कि आउट होना बल्लेबाजी का एक हिस्सा है।" इस सीरीज में युवा हैरी ब्रूक (468 रन) और बेन डकेट (357 रन) ने शानदार खेल दिखाया। 

अंत में रही सही कसर 18 साल के रेहान अहमद ने पूरी कर दी। उन्होंने कराची के अंतिम टेस्ट में डेब्यू करते हुए पारी के पांच विकेट सहित कुल सात विकेट लिए और इतिहास रच दिया। इसके अलावा ऑली पोप ने ग्लब्स भी संभालते हुए सीरीज में 47.60 के औसत से 238 रन बनाए और 13 शिकार भी किए।

तीसरे टेस्ट के दौरान ऑली रॉबिंसन बीमार पड़ गए थे और उन्हें पहले दिन के तीसरे ओवर में ही मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि उन्होंने वापस आते हुए गेंदबाजी की और अजहर अली का महत्वपूर्ण विकेट लिया। रावलपिंडी टेस्ट से पहले भी इंग्लैंड के कई खिलाड़ी बीमार हो गए थे और टेस्ट मैच के देरी से शुरू होने की संभावना आ गई थी। 

हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ और इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी उपलब्ध होने के बाद टेस्ट मैच तय समय से शुरू हुआ। स्टोक्स ने कहा, "मुझे सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। इस दौरे के शुरूआत से ही सभी को कुछ ना कुछ दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी, लेकिन सभी ने अपना प्रयास किया। 

कई दिन ऐसे गए जब गेंदबाज दिन के खेल के बाद एकदम थककर चूर हो जाते थे, लेकिन अगले दिन वे गेंदबाजी के लिए तैयार भी रहते थे। मार्क वुड पहले टेस्ट के दौरान बीमार हो गए थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन वापसी की।" इंग्लैंड को इसके बाद फरवरी में न्यूजीलैंड में जाकर दो टेस्ट मैच खेलना है, उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट होगा और फिर टीम एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। स्टोक्स की निगाहें अभी से एशेज सीरीज पर हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pakistan , Ben Stokes , England , Australia , Ashes , The Ashes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD