Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएलटी20 : गल्फ जाएंट्स टीम के कप्तान नियुक्त किए गए इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Gulf Giants, ILT20, James Vince
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 20 Dec 2022

Last updated on: Dec 20, 2022, 00:00 IST

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी-गल्फ जाएंट्स ने आईएलटी20 के उद्घाटन सीजन के लिए इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज जेम्स विंस को कप्तान के रूप में घोषित किया है। विंस के पास टी20 का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने इस प्रारूप में 300 से अधिक खेल खेले हैं और 130 के स्ट्राइक रेट के साथ करीब 9000 रन बनाए हैं। 

वह 2019 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश और दक्षिण अफ्रीका के मजांसी सुपर लीग में हिस्सा लिया है और हर मौके पर खूब रन बनाए हैं। एक फ्री-फ्लोइंग स्ट्रोक-मेकर विंस पारी की शुरूआत से ही तेजी से रन बना सकते हैं। 

एक बल्लेबाज के रूप में विंस ने लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए नए पैमाने कायम किए हैं। आवश्यकता पड़ने पर एक मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में भी काम करने की क्षमता रखने वाले विंस ने टी20 प्रारूप में चार शतक और 51 अर्धशतक सहित लगभग 9,000 रन बनाए हैं। 

गल्फ जायंट्स लाइन-अप में, विंस शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, डेविड विसे और टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम बनाएंगे और उम्मीद है कि विपक्षी गेंदबाजों के मन में डर पैदा करेंगे। कप्तान नियुक्त किए जाने पर विंस ने कहा, "यह एक बड़ा सम्मान है और आईएलटी20 में गल्फ जाएंट्स की कप्तानी करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। 

मुझे खुशी है कि टीम प्रबंधन और कोच एंडी फ्लावर ने मुझ पर भरोसा जताया। उम्मीद है कि ढेर सारे रन बनाकर मैं अपनी भूमिका के साथ न्याय कर सकूंगा। मुझे द हंड्रेड में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में और विटालिटी ब्लास्ट में हैम्पशायर का कप्तान होने का सौभाग्य मिला है, और दोनों मौकों पर मुझे सफलता भी मिली। 

और अब मुझे उम्मीद है कि आईएलटी20 में मैं उस सफलता को जारी रखने में सक्षम रहूंगा।" मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "मैं जेम्स को लंबे समय से जानता हूं और मैं गल्फ जाएंट्स के लिए फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। वह न केवल एक उत्कृष्ट शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और शानदार क्षेत्ररक्षक हैं, बल्कि रणनीतिक समझ रखने वाले मेरे सामने आए सबसे अच्छे कप्तानों में से एक हैं। 

उनके पास ट्रॉफी जीतने और दुनिया भर में टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है। इसमें कोई शक नहीं कि नए साल में उनके इन तमाम अनुभवों का हमें फायदा मिलेगा।" आईएलटी20 का उद्घाटन संस्करण के मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। पहले सीजन में 34 मैच होंगे। 

दुबई में 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। अदाणी गल्फ जाएंट्स अपना पहला मैच 15 जनवरी को अबु धाबी में अबु धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। 

गल्फ जाएंट्स टीम-जेम्स विंस (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, डोमिनिक ड्रेक्स, डेविड विसे, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, कैस अहमद, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, रेहान अहमद, सीपी रिजवान, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, और अश्वंथ वलथप्पा

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Gulf Giants , ILT20 , James Vince

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD