Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

हरी-भरी पिचों से हमारी टीम को कोई परेशानी नहीं होगी : डीन एल्गर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Dean Elgar, Australia, South Africa, Australia Vs South Africa, Test Series, 1st Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 16 Dec 2022

Last updated on: Dec 16, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया की हरी-भरी पिचों से कोई परेशानी नहीं होगी। एल्गर ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया खेलने के लिए एक मुश्किल जगह है लेकिन यदि चीजें सही रहे तो उसका परिणाम भी सही आता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में प्रयोग किए जाने वाली पिच काफी हरी-भरी है। 

हालांकि एल्गर का मानना है कि इससे उनकी टीम को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने शनिवार से होने वाले पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर आज कहा, "विकेट हमारी गेंदबाजी इकाई के लिए थोड़ा अनुकूल दिखता है, जो हमारे लिए अच्छा है। हम दक्षिण अफ्ऱीका से आते हैं, जहां विकेट काफी हरे होते हैं।"

डीन एल्गर ने अपने बल्लेबाजो से भले ही कहा है कि वह अपनी ़ख्याति खुद बनाएं और बढ़िया प्रदर्शन करने की कोशिश करें लेकिन टीम के लिए एल्गर खुद भी रन बनाने का बोझ अपने कंधों पर उठाने के लिए भी तैयार हैं। एल्गर चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में जम कर रन बटोरें।

दक्षिण अफ्ऱीका की टीम में एल्गर और तेम्बा बावुमा ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। दक्षिण अफ्ऱीका के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का साथ देने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने का काफी बोझ अपने कंधों पर लेना होगा। इस मामले में एल्गर की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। 

उनके नाम 13 टेस्ट शतक हैं, जबकि बाकी के दक्षिण अफ्ऱीकी बल्लेबाजों के नाम सिर्फ़ चार टेस्ट शतक हैं। इसके अलावा टीम में उनका बल्लेबाजी का औसत भी सबसे ज्यादा (38.83) है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं (मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ) जिनका औसत 60 से ज्यादा है।

एल्गर ने कहा, "सभी बल्लेबाजों को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। हाल के दिनों में हमारी बल्लेबाजी क्रम के बारे में काफी चर्चा हुई है। हालांकि यह खिलाड़ियों के लिए ऊपर उठने और एक साथ मिल कर खेलने का समय है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह है। हालांकि जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो वे थोड़े अनुभवहीन हैं लेकिन उन्हें बस सही मौके की तलाश कर भुनाने का प्रयास करना है।"

रयान रिकल्टन के टीम में चयनित नहीं होने से काफी विवाद हुआ है। टखने की सर्ज़री के कारण उन्हें इस दौरे के लिए अनफिट माना गया था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह काफी रन बना रहे हैं। वहीं एल्गर ने इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा। साथ ही जिन खिलाड़ियों का इस दौरे के लिए चयन हुआ है, वह उनका समर्थन कर रहे हैं। 

एल्गर उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने 2012 और 2016 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी । हालांकि एक बात यह भी है कि उस समय टीम में ग्रीम स्मिथ, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और फाफ डुप्लेसी जैसे खिलाड़ी शामिल थे। एल्गर ने कहा, "मैं हमेशा रन बनाने का भार उठाता हूं। मैं सीनियर बल्लेबाज हूं। कप्तान होने के बाहरी दबावों के साथ मुझे रन बनाने हैं। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा दबाव है, जो मुझे बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Dean Elgar , Australia , South Africa , Australia Vs South Africa , Test Series , 1st Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD