Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पिता की राह पर, अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी पदार्पण पर ठोका शतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Arjun Tendulkar, Ranji Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोरवोरिम (गोवा) , 14 Dec 2022

Last updated on: Dec 14, 2022, 00:00 IST

लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता के ऩक्शे कदम पर चलते हुए अपने रणजी पदार्पण पर शतक ठोक दिया। उन्होंने बुधवार को ग्रुप सी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ गोवा की तरफ से खेलते हुए 120 रन बनाये। अर्जुन पांचवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। 23 वर्षीय अर्जुन ने मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। 

उन्होंने सुयश प्रभुदेसाई (212) के साथ छठे विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी की और गोवा को आठ विकेट पर 493 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। सुयश प्रभुदेसाई ने 416 गेंदों की अपनी पारी में 29 चौके लगाए। अर्जुन ने अपने पिता सचिन की उपलब्धि दोहराई जिन्होंने 11 दिसम्बर 1988 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ अपने रणजी पदार्पण में नाबाद 100 रन बनाये थे। 

तब सचिन की उम्र महज 15 साल की थी। 34 साल बाद उनके 23 वर्षीय बेटे अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ उनकी इस उपलब्धि को दोहराया। अर्जुन ने सुबह चार रन से आगे खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा करने के बाद 120 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 207 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। 

अर्जुन ने सुयश के साथ छठे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी की। कप्तान दर्शन मिसाल 33 रन बनाकर आउट हुए। मुख्य रूप से तेज गेंदबाज अर्जुन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उस समय गोवा का स्कोर 201 रन पर पांच विकेट था। उन्होंने सुयश प्रभुदेसाई के साथ 221 रन की साझेदारी की। 

उन्हें राजस्थान के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। घरेलू क्रिकेट में अधिक मौकों की तलाश में मुंबई के अर्जुन ने इसी साल टीम को बदला था। वह इससे पहले मुंबई के लिए दो टी20 मैच खेल चुके हैं। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ़ 5.69 की इकॉनमी से रन देते हुए सात मैचों में 10 विकेट झटके थे। 

इसके बाद उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में सात विकेट लिए, जो कि गोवा के लिए सर्वाधिक था। इस प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें रणजी टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने पहले ही मैच में गेंद से नहीं लेकिन बल्ले से इतिहास रच दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Arjun Tendulkar , Ranji Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD