Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

महिला टी20 रैंकिंग: ताहलिया मैकग्रा बनीं नंबर 1 बल्लेबाज, मंधाना तीसरे स्थान पर काबिज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20I Rankings, ICC Womens Player Rankings, Tahlia McGrath, Smriti Mandhana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाज ताहलिया मैक्ग्रा भारत के खिलाफ चल रही श्रृंखला के पहले दो मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। मुंबई में 40 और 70 रन की नाबाद पारी खेलने वाली 27 वर्षीय मैक्ग्रा ने हमवतन मेग लैनिंग और बेथ मूनी के साथ-साथ भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है और महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली चौथी आस्ट्रेलियाई और 12वीं बल्लेबाज बन गई हैं।

मूनी इस साल 3 अगस्त से शीर्ष पर थीं, जब उन्होंने लैनिंग को पीछे छोड़ दिया था। आईसीसी हॉल आफ फेमर करेन रोल्टन अन्य आस्ट्रेलियाई हैं, जो रैंकिंग में शीर्ष रहीं हैं। मैकग्रा ने अपने टी20 करियर में सिर्फ 16 मैचों में शिरकत की है। 2011 में इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए भारत की महान मिताली राज को इतने ही मैच लगे थे। 

कम मैचों में शीर्ष पर पहुंचने वाली आखिरी महिला 2010 में स्टार वेस्टइंडीज खिलाड़ी स्टेफनी टेलर थीं (15 मैच) जबकि भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा हाल के वर्षों में सबसे तेज वृद्धि करने वाली रही हैं, जो 18 मैचों के बाद शिखर पर पहुंची थीं। ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच श्रृंखला के तीसरे मैच और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के पहले मैच में प्रदर्शन पर भी विचार किया गया है। 

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, वर्मा और आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने 1-1 स्थान प्राप्त किया है। वे चौथे, छठे और आठवें स्थान पर पहुंच गयीं हैं। डैनी व्याट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 59 रन बनाकर तीन पायदान की छलांग लगाई है और 13वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि न्यूजीलैंड की एमेलिया केर (आठ स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर), इंग्लैंड की सोफिया डंकले (सात स्थान की बढ़त के साथ 31वें स्थान पर) और दीप्ति शर्मा (चार पायदान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर) और ऋचा घोष (20 पायदान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर) ने भी पिछले सप्ताह कुछ अच्छे प्रदर्शन का लाभ उठाया है।

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर ओवर में जीते दूसरे मैच में 49 गेंद में 79 रन बनाकर प्लेयर आफ द मैच बनने के बाद 11 रेटिंग अंक हासिल किए और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 741 अंक पर पहुंच गई। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की लेग स्पिनर सारा ग्लेन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर हैं और उनकी टीम की साथी कैथरीन ब्रंट छठे स्थान पर हैं, जबकि शीर्ष 10 से बाहर ली ताहुहू, फ्रान जोंस, अयाबोंगा खाका, जेस केर और नट साइवर ने भी बढ़त हासिल की है। आईसीसी महिला वनडे प्लेयर रैंकिंग में, वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने आस्ट्रेलिया के एलीस पेरी को आलराउंडर का शीर्ष स्थान गंवा दिया है। 

पेरी ने फरवरी 2017 में पहली बार शीर्ष स्थान का हासिल किया था और शीर्ष पर 1,787 दिन बिताए थे। वह करेन रोल्टन (2,725), एनिड बेकवेल (2,611) और स्टेफनी टेलर (1,947) के बाद चौथे स्थान पर हैं। इस साल आलराउंडरों की सूची में चार अलग-अलग खिलाड़ी शीर्ष पर रही हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के मरिजन कैप, साइवर, पेरी और मैथ्यूज शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20I Rankings , ICC Womens Player Rankings , Tahlia McGrath , Smriti Mandhana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD