Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

एथलेटिक्स : नीरज चोपड़ा ने 2023 सीजन से पहले इंग्लैंड में ट्रेनिंग शुरू की

Sports News, More Sports, Neeraj Chopra, Javelin Thrower, Neeraj Chopra Javelin Thrower
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2022

Last updated on: Dec 11, 2022, 00:00 IST

2022 के सफल आयोजन के बाद टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 2023 सीजन से पहले इंग्लैंड के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने रविवार को यूनिवर्सिटी के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पसीना बहाते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

चोपड़ा ने अपनी तस्वीर और वीडियो के साथ लिखा, "नए सीजन के लिए शेप में वापस आने के लिए कड़ी मेहनत जारी है।" चोपड़ा कुछ दिन पहले इंग्लैंड में उतरे और 63 दिनों के लिए अपने अत्याधुनिक स्पोर्ट्स जिम और प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए माने जाने वाले लॉफबोरो विश्वविद्यालय में कैंप करेंगे।

उनके साथ उनके कोच और बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ क्लॉस बाटरेनिट्ज और फिजियोथेरेपिस्ट ईशान मारवाहा भी हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में, 24 वर्षीय एथलीट ने लॉफबोरो विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की थी। चोपड़ा के 2023 सीजन में अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सितंबर में हांग्जो में एशियाई खेलों और डायमंड लीग श्रृंखला की प्रतियोगिताओं में शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने 2022 में छह प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सीजन में दो बार अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। चोपड़ा जुलाई में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। हालांकि, चोपड़ा चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों 2022 से हट गए, लेकिन उन्होंने लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय बनकर अपनी वापसी को चिह्न्ति किया और अंतत: डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।

 

Tags: Sports News , More Sports , Neeraj Chopra , Javelin Thrower , Neeraj Chopra Javelin Thrower

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD